Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आंगनबाड़ी केंद्रों को सुविधाओं से लैस करने पर सरकार का फोकस
  • देहरादून

आंगनबाड़ी केंद्रों को सुविधाओं से लैस करने पर सरकार का फोकस

RNS INDIA NEWS 05/02/2021
rns featured image new

देहरादून। महिला एवं बाल विकास से जुड़ी योजनाओं के क्रियान्वयन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले आंगनबाड़ी केंद्रों को सुविधाओं से लैस करने पर सरकार ने फोकस किया है। इस कड़ी में जल जीवन मिशन के तहत इन केंद्रों को पानी के कनेक्शन मुहैया कराए जा रहे हैं, जबकि विद्युत कनेक्शन की उपलब्धता के संबंध में गंभीरता से विचार किया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले वित्तीय वर्ष में आंगनबाड़ी केंद्रों को उनकी मांग के अनुसार उन्हें विद्युत कनेक्शन भी उपलब्ध हो जाएंगे। प्रदेशभर में वर्तमान में लगभग 20 हजार आंगनबाड़ी केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। इनके माध्यम से गर्भवती व धात्री महिलाओं के साथ ही बच्चों को पुष्टाहार, टीकाकरण समेत अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यही नहीं, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्‍ताओं की विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भी सेवाएं ली जा रही हैं। बावजूद इसके आंगनबाड़ी केंद्रों में सुविधाओं का अभाव भी कम नहीं है। लंबे इंतजार के बाद अब जल जीवन मिशन के तहत इन केंद्रों को पानी के कनेक्शन मुहैया कराए जा रहे हैं। सचिव महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास एचसी सेमवाल के अनुसार सभी ग्राम पंचायतों में स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल कनेक्शन उपलब्ध कराने की प्रक्रिया चल रही है। उम्मीद है कि इसी वित्तीय वर्ष के अंत तक यह कार्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि किसी आंगनबाड़ी केंद्र में विद्युत कनेक्शन नहीं है और इसकी आवश्यकता है तो इसके लिए कदम उठाए जाएंगे। इस संबंध में मंथन चल रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नवनियुक्त पदाधिकारियों का किया स्वागत
Next: सीएम चेहरा तय करने पर बढ़ते विवाद को थामने को हाईकमान आई आगे

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.