Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • आंध्र प्रदेश में सडक़ हादसा, बाइक सवार तीन प्रवासी श्रमिकों की मौत
  • राष्ट्रीय

आंध्र प्रदेश में सडक़ हादसा, बाइक सवार तीन प्रवासी श्रमिकों की मौत

RNS INDIA NEWS 12/07/2024
rns featured image new

तिरुपति (आरएनएस)। आंध्र प्रदेश के तिरुपति जिले स्थित सत्यवेदु में कार बाइक की भिड़ंत में तीन प्रवासी श्रमिकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
हादसा तिरुपति जिले के सत्यवेदु बुच्चिनेडु कांड्रिगा मंडल के पारलापल्ली के पास हुआ। हादसे में बाइक सवार तीन की मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए श्रीकालाहस्ती एरिया अस्पताल में पहुंचाया।
बताया जा रहा है कि मृतक अलाथुर के पास एक इंडस्ट्री में काम करते थे। पुलिस के मुताबिक कालाहस्ती से लौटते वक्त यह हादसा हुआ।
इससे पहले शुक्रवार सुबह ऐसी ही दर्दनाक खबर कर्नाटक से आई थी। जहां बस को एक लॉरी ने किनारे से जोरदार टक्कर मार दी थी जिसमें बस सवार 9 लोगों की मौत हो गई थी। भीषण सडक़ हादसा कोलार के पास नरसापुर में हुआ था। बस बेंगलुरु से तिरुपति की ओर जा रही थी।
बता दें, 8 जुलाई को ही आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले में एक कार लॉरी की भिड़ंत में तीन लोगों की मौत हो गई थी। दुर्घटना द्वारका तिरुमाला मंडल में लक्ष्मी नगर के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई थी। पूर्वी गोदावरी जिले में हुई इस वारदात में मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे। द्वारका तिरुमाला पुलिस ने बताया था कि परिवार हैदराबाद से घर लौट रहा था, जब उनकी कार खड़ी लॉरी से टकरा गई थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राजस्थान: पुलिस के पहरे में निकल रही थी बारात, ग्रामीणों ने दीवार गिरा कर पथराव किया, दो घायल
Next: नेपाल में मौसम का कहर : 63 यात्रियों को ले जा रही दो बसें भूस्खलन से नदी में बहीं

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.