Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • आलू-प्याज सस्ता होने से दिसंबर में थोक महंगाई घटी, पहुंची 1.22 फीसदी पर
  • अर्थ जगत

आलू-प्याज सस्ता होने से दिसंबर में थोक महंगाई घटी, पहुंची 1.22 फीसदी पर

RNS INDIA NEWS 18/01/2021
default featured image

नई दिल्ली। प्याज और आलू की कीमतें घटने से दिसंबर, 2020 में थोक मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रास्फीति घटकर 1.22 प्रतिशत पर आ गई है। बृहस्पतिवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। नवंबर, 2020 में थोक मूल्य सूचकांक आधारित मद्रास्फीति 1.55 प्रतिशत पर थी। दिसंबर, 2019 में यह 2.76 प्रतिशत पर थी। उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार डब्ल्यूपीआई खाद्य सूचकांक पर आधारित मुद्रास्फीति की दर नवंबर, 2020 में 4.27 प्रतिशत पर थी, जो दिसंबर में घटकर 0.92 प्रतिशत रह गई।
थोक आधार पर दिसंबर में सब्जियों के दाम 13.2 प्रतिशत घट गए। इससे पिछले महीने सब्जियां 12.24 प्रतिशत महंगी हुई थी। आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर में प्याज कीमतों में 54.69 प्रतिशत की गिरावट आई। नंवबर में प्याज 7.58 प्रतिशत सस्ता हुआ था। वहीं दिसंबर में आलू के दाम 37.75 प्रतिशत बढ़े, जबकि नवंबर में आलू 115.12 प्रतिशत महंगा हुआ था। इसके अलावा दिसंबर में मोटे अनाज, धान, गेहूं और दालों की मुद्रास्फीति भी नवंबर की तुलना में घट गई। हालांकि, दिसंबर में फलों के थोक दाम नवंबर से अधिक थे। समीक्षाधीन महीने में जहां खाद्य वस्तुओं की महंगाई घटी वहीं विनिर्मित उत्पादों की मुद्रास्फीति बढक़र 4.24 प्रतिशत हो गई। नवंबर में यह 2.97 प्रतिशत थी। विनिर्मित उत्पादों में खाद्य उत्पादन, बेवरेज, कपड़ा, रसायन, फार्मास्युटिकल्स और सीमेंट आते हैं। दिसंबर में ईंधन और बिजली खंड की थोक महंगाई में मामूली वृद्धि हुई। उल्लेखनीय है कि दिसंबर में खुदरा मुद्रास्फीति भी घटकर 4.59 प्रतिशत पर आ गई है। मुख्य रूप से खाद्य वस्तुओं के दाम घटने से खुदरा मुद्रास्फीति नीचे आई है। थोक मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर इक्रा की प्रमुख अर्थशास्त्री अदिति नायर ने कहा, ‘‘प्राथमिक खाद्य वस्तुओं के दाम नीचे आने और प्राथमिक गैर-खाद्य उत्पादों की महंगाई घटने से दिसंबर में थोक मुद्रास्फीति नीचे आई है। हालांकि, मुख्य मुद्रास्फीति 4.2 प्रतिशत के 24 माह के उच्चस्तर पर है। इससे आगे चलकर थोक मुद्रास्फीति को लेकर चिंता पैदा होती है।’’

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अवैध संबंधों में बाधा बन रहे दो बच्चों को युवक ने नहर में फेंका
Next: वी-मार्क बनी आईपीओ जारी करने वाली उत्तराखंड की पहली कंपनी

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
default featured image
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
default featured image
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला ने मकान मालिक पर लगाया छेड़छाड़ व धमकी देने का आरोप
  • ठेकेदार का जेब से गिरा फोन, अज्ञात ने सात लाख निकाले
  • आयुष छात्र ने गंगा में कूदकर दे दी जान
  • सरकारी कार्यालय अन्यत्र शिफ्ट, व्यापार सिमटा
  • बिगड़ती कानून व्यवस्था पर राज्य आंदोलनकारियों ने जताया रोष
  • नाबालिग को ले जाने के आरोप में युवक गिरफ्तार

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.