Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • आगजनी के पीड़ित को वन विभाग की रोक से नहीं मिली छत
  • हरिद्वार

आगजनी के पीड़ित को वन विभाग की रोक से नहीं मिली छत

RNS INDIA NEWS 02/03/2025
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  लालढांग क्षेत्र के दासोवाला में 11 जून 2024 को आगजनी की घटना में करीब दो दर्जन से ज्यादा परिवारों के कच्चे पूस के घर और पशुशाला जलकर खाक हो गए थे। इन परिवारों को आज तक छत नहीं मिल सकी है, क्योंकि वन विभाग ने वन क्षेत्र में निर्माण करने की अनुमति नहीं दी है। इन परिवारों के पास अपनी जमीन नहीं है और वे वन विभाग की भूमि पर निवासरत हैं। करीब 40-50 वर्षों से ये परिवार इस दासोवाला वन क्षेत्र में मिट्टी की दीवारों वाले पूस के कच्चे घर बनाकर जीवन यापन करते आ रहे हैं। आगजनी की घटना के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने पीड़ित परिवारों की आर्थिक मदद की, जिसमें खाद्य सामग्री, तिरपाल और छत बनाने के लिए सीमेंट की चद्दरें भी उपलब्ध कराई गईं। लेकिन वन विभाग की रोक के कारण पीड़ित परिवार सीमेंट की चद्दरों से छत नहीं बना पाए हैं। पीड़ित परिवारों का कहना है कि वन विभाग उन्हें ग्रामीण आबादी के पास बसाने का दबाव बना रहा है, लेकिन वे अन्य स्थान पर जाना नहीं चाहते हैं। वन क्षेत्राधिकारी हरीश गैरोला ने बताया कि दासोवाला में आगजनी के पीड़ित परिवारों को गांव के पास बसाने की जिला प्रशासन के साथ मिलकर पहल की गई थी, लेकिन पीड़ित परिवार वहां से अन्य स्थान पर नहीं जाना चाहते। रिजर्व फॉरेस्ट की भूमि पर निर्माण करने की अनुमति नहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यात्रियों को परेशान करने वाली दो महिलाएं गिरफ्तार
Next: गांधी पार्क में मजदूरों का सत्याग्रह कार्यक्रम आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 02 जुलाई
  • सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5.87 लाख रुपये ठगे, केस दर्ज
  • मंत्री बहुगुणा ने जनता से किया संवाद, विकास कार्यों का लिया जायजा
  • डॉक्टर्स डे के अवसर पर प्रदेश के 37 प्रतिष्ठित डॉक्टर का सम्मान
  • धर्मनगरी में पहली बारिश में जलभराव, जाम और कीचड़ से बढ़ीं मुश्किलें
  • कनखल में व्यापारी से स्कूटी और 1.15 लाख रुपये लूटे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.