Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • आगामी 2022 विस चुनाव को भाजपा ने की चुनाव प्रबंधन समिति के विभागों की घोषणा
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आगामी 2022 विस चुनाव को भाजपा ने की चुनाव प्रबंधन समिति के विभागों की घोषणा

RNS INDIA NEWS 29/09/2021
bjp

निशंक और बलूनी को मिली अहम जिम्मेदारी

देहरादून।  आगामी विधानसभा की तैयारियां को लेकर भाजपा ने  चुनाव प्रबंधन समिति के विभागों की घोषणा कर दी है। समिति में 33 विभागों की जिम्मेदारी सरकार के मंत्रियों, सांसदों, विधायकों व पार्टी पदाधिकारियों को सौंपी गई है। वहीं पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ॰ रमेश पोखरियाल निशंक को घोषणा पत्र विभाग का प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक के हाथों में पूरी समिति की कमान होगी। बता दें कि बीजेपी ने प्रदेश में अगले साल 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पूरा रोड मैप तैयार कर लिया है। भाजपा द्वारा आगामी चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की जा रही है व मंडल और बूथ कार्यसमिति को पार्टी मजबूत करने में जुटी है। वहीं, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा , प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व प्रदेश महामंत्री संगठन के निर्देशानुसार आगामी 2022 विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रबंधन समिति के विभागों की घोषणा की गई है।चुनाव प्रबंधन समिति संयोजक सांसद अजय टम्टा को बनाया गया है। वहीं, सांसद अजय बलूनी और पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत सहित पूर्व दर्जाधारी ज्योति प्रसाद गैरोला, पूर्व सांसद बलराज पासी, पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट, विधायक महेंद्र भट्ट सह संयोजक होंगे। प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार को कार्यालय प्रमुख बनाया गया है। आदित्य चौहान, श्यामवीर सैनी व कुंवर जपेंद्र सह प्रमुख बनाया गया है। पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ॰ रमेश पोखरियाल निशंक प्रमुख बनाया गया है। जबकि, सांसद नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री बिशन सिंह चुफाल, सुबोध उनियाल, विधायक चंदन रामदास, हरभजन सिंह चीमा, ऋतु खंडूड़ी व शिक्षाविद ओपी कुलश्रेष्ठ को सह प्रमुख बनाया गया। वहीं, कार्यालय प्रबंधन प्रमुख वीरेंद्र सिंह बिष्ट जबकि, हरीश नारंग और रविंद्र वाल्मिकी को सह प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, विनोद सुयाल प्रमुख व गौरव खंडेलवाल सह प्रमुख स्वागत कक्ष बनाया गया है। संजीव चौहान को सुरक्षा प्रमुख और आशीष रावत सह प्रमुख बनाया गया है। सुरेश जोशी को मीडिया विभाग प्रमुख और बलजीत सिंह सोनी व सुशील त्यागी को सह प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है।मीडिया संपर्क प्रमुख राजीव तलवार को बनाया गया है और शंकर करंगा और संजीव वर्मा सह संपर्क प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। न्यायिक मामले व चुनाव आयोग मामले का राजीव शर्मा बंटू को प्रमुख बनाया गया है और एडवोकेट पुरुषोत्तम दत्त कांडपाल, जयवर्द्धन कांडपाल, प्रभात बिष्ट व नेहा नेगी सह प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ॰ देवेंद्र भसीन को साहित्य प्रमुख बनाया गया और अभिमन्यु कुमार को सह प्रमुख बनाए गए हैं। कॉलसेंटर प्रमुख मयंक गुप्ता को बनाया गया। साथ ही नीरज पंत को सह प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कौस्तुभानंद जोशी को प्रचार सामग्री प्रमुख और विनोद शर्मा को सह प्रमुख बनाया गया है। राजेंद्र ढिल्लों को प्रचार सामग्री साहित्य वितरण का प्रमुख और चंदन बिष्ट को सह प्रमुख बनाया गया है।सिद्धार्थ अग्रवाल को वाहन कार्य का प्रमुख और अनिल गुप्ता को सह प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। विनय उनियाल को हेलिकॉप्टर व चार्टर्ड फ्लाइट का प्रमुख टबनाया गया है ।राजेंद्र भंडारी को प्रवास राष्ट्रीय प्रमुख बनाया गया। वहीं मंजू कौशिक को प्रवास राज्य प्रमुख व सौरभ थपलियाल को प्रवास विशेष प्रमुख बनाया गया है। सुनील सैनी को विज्ञापन अभियान(टीवी) प्रमुख बनाया गया है, विज्ञापन अभियान (एफएम) का विपिन कैंथोला को प्रमुख बनाया गया है। राजेश कुमार को थियेटर एवं कैबिल नेटवर्क प्रमुख बनाया गया है।हरीश चमोली को डिजिटल स्क्रीन प्रमुख बनाया गया है मनवीर सिंह चौहान को प्रिंट मीडिया विज्ञापन प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है। हरीश डोरा को वीडियो वैन प्रमुख की जिम्मेदारी और अजय तिवारी सह प्रमुख बनाया गया है। कैबिनेट मंत्री डॉ॰ धन सिंह रावत को संसाधन प्रमुख और आरके जैन सह प्रमुख बनया गया है।पुनीत मित्तल को हिसाब-किताब प्रमुख और साकेत अग्रवाल को सह प्रमुख बनाया गया है। पारितोष बंगवाल को आंकडे प्रमुख और विवेक जैन को सह प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है। अजेंद्र अजय को प्रलेखीकरण प्रमुख और हर्ष कुमार दौलत को सह प्रमुख बनाया गया है। विनोद उनियाल को पुस्तिकाएं प्रमुख और रामप्रताप मिश्रा को सह प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है।। डॉ॰  इंदु बाला को साहित्य सामग्री विज्ञापन पत्र प्रमुख व राजेश पांडेय को सह प्रमुख बनाया गया है। साहित्य सामग्री गाने का प्रमुख सुभाष बड़थ्वाल को और प्रह्लाद मेहरा को सह प्रमुख बनाया गया है। वहीं सोशल मीडिया व हाईटैक अभियान एसएमएस के लिए अजीत नेगी व व्हाट्स एप ग्रुप के लिए शेखर वर्मा, फेसबुक व ट्विटर के लिए आलोक भट्ट और वेबसाइट के लिए हिमांशु सकलानी को प्रमुख बनाया गया है। देवेंद्र पाल वीडियो प्रमुख और प्रशांत चमोली सह प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है। जगमोहन ऐठानी को ऑडियो प्रमुख और भावना चौधरी सह प्रमुख बनाया गया है। वीरेंद्र भारद्वाज को रचनात्मक प्रिंट मीडिया और राजकिशोर तिवारी सह प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है।नवीन ठाकुर को टीवी मीडिया प्रमुख, कमलेश उनियाल सह प्रमुख, सुनीता चंदेल रेडियो प्रमुख और अंजिली सेमवाल सह प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिन गुप्ता होर्डिंग डिजाइन प्रमुख और लच्छु गुप्ता सह प्रमुख बनाया गया है। नत्थीलाल नौटियाल को सांस्कृतिक (लोक गायन समूह) प्रमुख बनाया गया है। शोभना रावत को नुक्कड़ नाटक प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है।केदार जोशी को पड़ोसी राज्यों से समन्वय प्रमुख और विनय रुहेला व राकेश नैनवाल को सह प्रमुख बनाया गया है। हिमांशु चमोली को अतिथि प्रोटोकॉल व व्यवस्था प्रमुख और जगमोहन चंद व राहुल अग्रवाल को सह प्रमुख बनाया गया है। कुसुम कंडवाल को महिला कार्य , नीरु देवी, अन्नू कक्कड़, मोहिनी पोखरियाल,बबीता सहोत्रा, लता बोरा, सरिता जोशी को सह प्रमुख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सुरेश भट्ट को बूथ स्तर कार्य प्रमुख, ऋषि राज डबराल, मधुसूदन जोशी, पूरन नगरकोटी, महावीर पंवार, चंडीप्रसाद बेलवाल सह प्रमुख बनाया बनया गया है। रजनीश कुकरेती को चर्चा बिंदू प्रमुख और बिंदेश गुप्ता को सह प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है। विश्वास डाबर को चार्जशीट प्रमुख और पूरन बिष्ट को सह प्रमुख बनाया गया है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 2022 चुनाव को लेकर भाजपा तैयारियों में जुट गई है। इसके अंतर्गत प्रबंधन समिति के 33 अलग-अलग विभागों में पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दो बसों की भिड़ंत में तीन यात्री घायल
Next: ब्लॉक प्रमुख पर पार्टनरशिप के नाम पर धोखाधड़ी, चोरी समेत तमाम आरोप, केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
WhatsApp Image 2026-05-30 at 20.43.12_11zon
  • देहरादून

आईओएल की प्रथम खेलकूद प्रतियोगिता का समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.