Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • पश्चिम बंगाल
  • आग लगने से कोलकाता में फिल्म प्रोडक्शन कंपनी का गोदाम जलकर राख, कोई हताहत नहीं
  • पश्चिम बंगाल

आग लगने से कोलकाता में फिल्म प्रोडक्शन कंपनी का गोदाम जलकर राख, कोई हताहत नहीं

RNS INDIA NEWS 14/10/2022
rns featured image new

कोलकाता (आरएनएस)। दक्षिण कोलकाता के कुदघाट में गुरुवार सुबह भीषण आग लग गई, जिसमें फिल्म निर्माण कंपनी एस्के मूवीज का गोदाम जलकर राख हो गया। आग बुझाने के लिए दमकल की 15 गाडिय़ां मौके पर पहुंचीं। हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन आग लगने से एक करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है।
मौके पर मौजूद दमकल अधिकारी ने कहा, भीड़भाड़ वाला इलाका होने के कारण आग के तेजी से फैलने की आशंका थी। हमें आग के बेस तक पहुंचने में शुरुआती कठिनाइयों का सामना करना पड़ा क्योंकि गोदाम का मैन एंट्री प्वाइंट लोहे की छत के गिरने के बाद अवरुद्ध हो गया था। हालांकि, हमारे जवानों ने गैस कटर से छत को काटकर जल्द ही रुकावट को दूर कर लिया।
राज्य के अग्निशमन सेवा मंत्री सुजीत बासु और राज्य के बिजली, खेल और युवा मामलों के मंत्री अरूप विश्वास, जो तृणमूल कांग्रेस के स्थानीय विधायक भी हैं, मौके पर पहुंचे। एस्के मूवीज के मालिक अशोक धानुका भी पहुंचे।
सुजीत बासु ने कहा, आग पर फिलहाल काबू पा लिया गया है। सौभाग्य से, आग ऐसे समय लगी जब गोदाम के अंदर कोई नहीं था और इसलिए कोई हताहत नहीं हुआ।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सोमनाथ जिले में एक परिवार ने दी नाबालिग बेटी की बलि
Next: केटीआर ने हिंदी थोपने का विरोध करते हुए पीएम को पत्र लिखा

Related Post

judge hammer
  • न्यायालय
  • पश्चिम बंगाल
  • राष्ट्रीय

ट्रेनी डाक्टर से दुष्कर्म और हत्या के दोषी संजय रॉय को आजीवन कारावास की सजा

RNS INDIA NEWS 20/01/2025 0
rns featured image new
  • पश्चिम बंगाल
  • राष्ट्रीय

बंगाल में बारिश और तूफान से भारी तबाही, 12 लोगों की मौत

RNS INDIA NEWS 07/05/2024 0
rns featured image new
  • पश्चिम बंगाल
  • राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी को तगड़ा झटका, छह बार के विधायक तापस रॉय ने टीएमसी से दिया इस्तीफा

RNS INDIA NEWS 05/03/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.