Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • लोकसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी को तगड़ा झटका, छह बार के विधायक तापस रॉय ने टीएमसी से दिया इस्तीफा
  • पश्चिम बंगाल
  • राष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव से पहले ममता बनर्जी को तगड़ा झटका, छह बार के विधायक तापस रॉय ने टीएमसी से दिया इस्तीफा

RNS INDIA NEWS 05/03/2024
rns featured image new

कोलकाता (आरएनएस)। तृणमूल कांग्रेस में दरारें तब और बढ़ गईं जब छह बार के पार्टी विधायक तापस रॉय ने सोमवार को पश्चिम बंगाल विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष बिमान बंदोपाध्याय के कमरे से बाहर आने के बाद अपने इस्तीफे की पुष्टि की, जिन्हें उन्होंने प्रोटोकॉल के अनुसार अपना इस्तीफा सौंपा।
तापस रॉय ने पुष्टि की कि उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता सहित तृणमूल कांग्रेस के सभी संगठनात्मक पदों से भी इस्तीफा दे दिया है। हालाँकि, उन्होंने अपने भविष्य के कदम के बारे में कुछ नहीं कहा। इससे पहले रॉय के पार्टी छोडऩे की आशंका को भाँपते हुये राज्य के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु और एक अन्य बागी तृणमूल कांग्रेस नेता कुणाल घोष सोमवार सुबह उत्तरी कोलकाता में उनके आवास पर पहुंचे और उन्हें ऐसा करने से रोकने की कोशिश की।
हालाँकि, दोपहर 12.15 बजे के आसपास उनके सभी प्रयास बेकार साबित हुए। रॉय अपने आवास से बाहर निकले और विधानसभा के लिए रवाना हुए। वह दोपहर करीब 12.35 बजे विधानसभा पहुंचे और अपना इस्तीफा दे दिया।
विधानसभा के लिए रवाना होने से पहले उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शुरू में ईडी पर हमले के मामले में सदन के पटल पर शेख शाहजहाँ का बचाव किया था, लेकिन वह पश्चिम बंगाल में करोड़ों रुपये के नगरपालिका भर्ती घोटाले के सिलसिले में उत्तरी कोलकाता में उनके आवास पर केंद्रीय एजेंसी की छापेमारी के बारे में चुप रहीं। रॉय ने कहा, इससे मुझे बेहद दु:ख हुआ है।
रॉय ने सोमवार सुबह आरोप लगाया कि उनकी ही पार्टी का एक वर्ग उनके आवास पर हाल ही में छापेमारी के लिए जिम्मेदार था। उन्होंने कहा, मैं 1996 से विधायक हूं। मैंने विधायक के रूप में इलाज खर्च का बिल आज तक नहीं लिया है। इसके बाद भी मेरे आवास पर ईडी की छापेमारी हुई। यह देखना होगा कि इसकी साजिश किसने रची।
यह पहली बार नहीं है कि रॉय ने अपनी ही पार्टी के नेतृत्व के एक वर्ग पर उनके खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया है। जब 2 मार्च को उन्होंने ईडी पर इसी तरह के आरोप लगाए तो उन्होंने कोलकाता (उत्तर) निर्वाचन क्षेत्र के मौजूदा तृणमूल कांग्रेस सांसद सुदीप बंदोपाध्याय पर सीधे निशाना साधा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीएम मोदी की मंत्रियों को नसीहत …जो बोलें सोच समझकर बोलें, डीपफेक से बचें
Next: कर्ज को लेकर हुए विवाद के बाद उठाया खौफनाक कदम, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने की खुदकुशी

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.