Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चंडीगढ़ ब्रांड की 58 पेटी अवैध शराब आबकारी विभाग ने पकड़ी
  • देहरादून

चंडीगढ़ ब्रांड की 58 पेटी अवैध शराब आबकारी विभाग ने पकड़ी

RNS INDIA NEWS 20/12/2024
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  चंडीगढ़ ब्रांड की अवैध 58 पेटी शराब के साथ आबकारी विभाग की टीम ने दो तस्कर गिरफ्तार किए हैं। शराब की यह तस्करी आगामी निकाय चुनाव में खपत के लिए लाई गई थी। शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।  जिला आबकारी अधिकारी प्रभा शंकर मिश्रा के निर्देश पर सेक्टर एक के निरीक्षक दर्शन सिंह बिष्ट और उनकी टीम ने कार्रवाई की। निरीक्षक दर्शन सिंह ने बताया कि मुखबिर के जरिए अवैध शराब लेकर एक छोटे लोडर के सहारनपुर हाईवे से देहरादून की ओर आने की सूचना मिली। सहारनपुर रोड क्षेत्र में आबकारी विभाग की टीम ने गुरुवार देर रात संदिग्ध वाहनों की निगरानी शुरू की। शुक्रवार तड़के एक छोटे लोडर को पकड़ा गया। जिसमें बाहरी की ओर खाली प्लास्टिक के ड्रम लदे थे। ड्रमों के आगे केबिन बनाकर उसमें चंडीगढ़ में बिक्री का लोगो लगी 50 पेटी व्हिस्की 999 ब्रांड और आठ पेटी रम राजधानी ब्रांड बरामद की गई। लोडर चालक और उसके साथी दिनेश पाल पुत्र किशनपाल निवासी रिठानी मेरठ और दिनेश राणा पुत्र लाल सिंह निवासी फिटकरी, मेरठ यूपी को आबकारी अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया। अवैध शराब और लोडर वाहन को मौके से कब्जे में ले लिया गया। कार्रवाई करने वाली टीम में आबकारी के उपनिरीक्षक किशन सिंह चौहान, अमित भंडारी, सूरज, सतेंद्र, नवीन नौटियाल, ज्योति सुंदरियाल, अनीता शामिल रहे।

मसूरी में सुनीत के ठिकाने पर जानी थी सप्लाई
आबकारी निरीक्षक दर्शन सिंह ने बताया कि आरोपियों से अवैध शराब के बाबत पूछताछ की गई। इस दौरान पता लगा कि तिलकराम नाम के व्यक्ति ने मेरठ से शराब लदवाई। जिसे मसूरी में सुनीत नाम के व्यक्ति को दिया जाना था। आरोपी सुनीत का आबकारी टीम को नंबर मिल गया है। जिसकी तलाश की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: प्रेमिका को गोली मारने का आरोपी तमंचे सहित गिरफ्तार
Next: धर्म संसद रुकवाने पर भड़के यति नरसिंहानंद, कहा- धर्मद्रोहियों का, विश्वासघातियों का सर्वनाश करो

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.