Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • ए राजा को चुनाव आयोग से फटकार
  • राष्ट्रीय

ए राजा को चुनाव आयोग से फटकार

RNS INDIA NEWS 02/04/2021
default featured image

48 घंटों के लिए प्रचार पर रोक

नई दिल्ली (आरएनएस)। चुनाव आयोग ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के. पलानीस्वामी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने को लेकर द्रमुक नेता ए राजा के चुनाव प्रचार करने पर 48 घंटे के लिए रोक लगा दी।
आयोग ने राजा को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने का दोषी पाने के कुछ घंटे बाद यह कदम उठाया है। चुनाव आयोग ने अपने आदेश में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने को लेकर राजा को फटकार लगाते हुए द्रमुक के स्टार प्रचारकों की सूची से उनका नाम हटा दिया और 48 घंटे के लिए उनके चुनाव प्रचार करने पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी। तमिलनाडु में एक ही चरण छह अप्रैल को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसके लिए चुनाव प्रचार चार अप्रैल की शाम समाप्त हो जाएगा। आदेश में कहा गया है कि आयोग आपको चुनाव प्रचार के दौरान भविष्य में सतर्क रहने और असंयमित, अशोभनीय, अपमानजनक, अश्लील टिप्पणी नहीं करने तथा महिला की गरिमा को ठेस नहीं पहुंचाने की हिदायत देता है। तमिलनाडु में चुनाव से पहले आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। डीएमके नेता ए राजा ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ए पलानीस्वामी पर अभद्र टिप्पणी की। इस सिलसिले में चुनाव आयोग ने ए राजा को नोटिस जारी किया था। लेकिन राजा ने आयोग को कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर आज से होगा यातायात शुरू, तोताघाटी में कटिंग कार्य पूरा
Next: 10 अप्रैल को केएमपी एक्सप्रेसवे रोकेंगे किसान

Related Post

default featured image
  • राष्ट्रीय

साल में पांच बार यातायात नियम तोड़े तो तीन महीने के लिए निलंबित हो सकता है लाइसेंस

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0
default featured image
  • राष्ट्रीय

कलयुगी मां की हैवानियत : पति के देर से घर आने पर हुआ झगड़ा, गुस्से में अपनी ही बेटी की कर दी हत्या

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0
WhatsApp Image 2026-01-22 at 20.44.06
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • हरिद्वार

भारतीय परंपराओं में निहित हैं विश्व की समस्याओं का समाधान: गृहमंत्री अमित शाह

RNS INDIA NEWS 22/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • आयकर स्लैब में बदलाव न होने पर शिक्षक-कर्मचारी संगठन ने जताई नाराजगी
  • पोक्सो मामले में आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग किशोरी गुरुग्राम से सकुशल बरामद
  • केंद्रीय बजट में उद्योगपतियों का रखा ध्यान, आम जनता की उपेक्षा: भूपेंद्र भोज
  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.