Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार
  • पौड़ी

एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 19/02/2023
rns featured image new

कोटद्वार। कोतवाली पुलिस ने मदद के बहाने एटीएम बदलकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से अन्य बैंकों के 45 एटीएम कार्ड व 26,500 रुपये की नगदी भी बरामद की गई है। साथ ही पुलिस ने घटना में प्रयुक्त अर्टिगा कार को भी जब्त कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुछ दिन पहले हरेन्द्र सिंह गुसाईं पुत्र स्व. गंगा सिंह, निवासी-मानपुर ने कोतवाली में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात व्यक्ति ने पदमपुर स्थित एसबीआई के एटीएम में उनकी मदद करने के बहाने एटीएम बदलकर धोखाधड़ी करते हुए उनके खाते से 65,700 की धनराशि निकाल ली है। इस पर अपर पुलिसअधीक्षक शेखर चन्द्र सुयाल के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी गणेश लाल कोहली व क्षेत्राधिकारी आपरेशन विभव सैनी के पर्यवेक्षण व प्रभारी निरीक्षक मनीभूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अथक प्रयास कर ठगी करने वाले अभियुक्त दीपक पुत्र रमेश, उम्र-23 वर्ष, निवासी बहोतवाला, थाना जींद सदर हरियाणा और संदीप कुमार पुत्र नफे सिंह, उम्र-25 वर्ष, निवासी बहोतवाला, थाना जींद सदर हरियाणा को बालासौड़ तिराहा कोटद्वार से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे ठगी के लिए ऐसे लोगों को चुनते थे जिन्हें एटीएम कार्ड का प्रयोग करने में परेशानी आती थी। वे मदद करने के नाम पर उनके एटीएम को बदल देते थे और पासवर्ड भी देख लेते थे। तत्पश्चात उनके खाते से धनराशि निकाल लेते थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कर्णप्रयाग के आपदा प्रभावितों की होगी हरसंभव मदद: नौटियाल
Next: मोरी में राशनकार्डों में अनियमितता का आरोप लगाया

Related Post

IMG-20260628-WA0007
  • पौड़ी

सड़क चौड़ीकरण के दौरान बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

श्रीनगर में निहंग सिखों पर कार्रवाई की मांग, छात्र संगठनों ने सौंपा पुलिस को ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.