Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • कर्णप्रयाग के आपदा प्रभावितों की होगी हरसंभव मदद: नौटियाल
  • चमोली

कर्णप्रयाग के आपदा प्रभावितों की होगी हरसंभव मदद: नौटियाल

RNS INDIA NEWS 19/02/2023
rns featured image new

चमोली। रविवार को विधायक अनिल नौटियाल, जिलाधिकारी हिमांशु खुराना और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने नगर के आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान विधायक और डीएम ने कहा कि कर्णप्रयाग के आपदा प्रभावितों की हरसंभव मदद की जाएगी। नगर के बहुगुणानगर में आपदा से करीब 28 मकान प्रभावित हैं। इन घरों में भारी दरारें आने से प्रशासन ने इन्हें रहने लायक नहीं माना है। ऐसे में जिलाधिकारी चमोली ने स्थानीय प्रशासन को निर्देश दिए कि यदि प्रभावित शिफ्ट होना चाहते हैं तो उन्हें छह माह तक किराया दिया जाएगा। वहीं प्रशासन और विधायक ने नगर के सुभाषनगर, अपर बाजार, ईड़ा बधाणी आदि प्रभावित इलाकों का भी दौरा किया। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने एसडीएम को निर्देशित किया कि प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट करें। भवनों में दरारों की मॉनिटरिंग के लिए क्रेकोमीटर लगाए जाएं। सर्वे टीम के माध्यम से प्रभावित क्षेत्रों में भवनों का विस्तृत सर्वेक्षण कराया जाए। इस दौरान एसडीएम हिमांशु कफल्टिया, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी एनके जोशी, नपा अध्यक्ष दमयंती रतूड़ी, भाजपा नगर अध्यक्ष सुभाष चमोली, धीरेंद्र भंडारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी जोशी, हेमंत सेमवाल, मुकेश खंडूड़ी, सभासद हरेंद्र बिष्ट, बीपी सती, पुरूषोत्तम कोठियाल, कमला रतूड़ी, डीएस बिष्ट सहित आपदा प्रभावित और स्थानीय लोग मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 15 अप्रैल तक पूरी कर ली जाएं केदारनाथ यात्रा तैयारियां: अजेंद्र
Next: एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चारों निहंगों को राहत, जिला एवं सत्र न्यायालय से मिली जमानत

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.