Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चंद्रभागा नदी में सीवर का पानी छोड़े जाने पर जताया आक्रोश
  • देहरादून

चंद्रभागा नदी में सीवर का पानी छोड़े जाने पर जताया आक्रोश

RNS INDIA NEWS 14/02/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। मायाकुंड वासियों ने निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा पेयजल निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चंद्रभागा नदी में सीवर का पानी छोड़े जाने पर आक्रोश जताया। चेतावनी दी कि जल्द ही एसटीपी प्लांट से बहने वाले गंदे पानी को रोका नहीं गया तो आंदोलन किया जाएगा। मंगलवार को डीजीबीआर रोड स्थित निर्माण एवं अनुरक्षण इकाई गंगा पेयजल निगम कार्यालय में मायाकुंड क्षेत्र के लोग पहुंचे। वहां लोगों ने नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष राम कृपाल गौतम के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इसके बाद परियोजना उप प्रबन्धक राजेन्द्र सिंह व एई दीपक वत्स को ज्ञापन सौंपा। रामकृपाल गौतम ने कहा कि बीते दो माह से ढालवाला स्थित सीवर पंपिंग स्टेशन से चंद्रभागा नदी में गंदा पानी छोड़ा जा रहा है। यह गंदा पानी सीधा गंगा में जाकर मिल रहा है। इसके अलावा चंद्रभागा नदी के किनारे मायाकुंड और चंद्रेश्वरनगर के लोगों के घरों में लगे हैडपंपों में भी गंदा पानी आ रहा है। यहां रह रहे लोग गंदा पानी पीने को मजबूर हैं। इससे क्षेत्र में बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है। इतना ही नहीं चंद्रभागा नदी बरसाती नदी है जो कुछ दिनों से सुखी हुई है। यहां से शीशमझाड़ी, चंद्रेश्वरनगर आदि क्षेत्रों के आम लोग व स्कूली बच्चे पैदल रास्ते से गुजरते हैं, लेकिन चंद्रभागा नदी में गंदा पानी लगातार बहने की वजह से यह रास्ता भी बंद हो गया है। इससे क्षेत्रवासी परेशान हैं। बीते एक माह से विभाग से लगातार शिकायत की जा रही है, लेकिन विभागीय अधिकारी प्रधानमंत्री मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट नमामि गंगे योजना के अन्तर्गत संचालित तमाम योजनाओं को पतीला लगा रहे हैं और गंगा में पहुंच रहे सीवर के पानी को रोक नहीं रहे हैं। उन्होंने चेताया कि अगर जल्द ही सीवर के गंदे पानी को चंद्रभागा नदी में गिरने से रोका नहीं गया तो आंदोलन किया जाएगा। मौके पर फुटकर फल एवं सब्जी विक्रेता यूनियन अध्यक्ष राजू गुप्ता, अमित चौधरी, अनूप गुप्ता, अमित कुमार, अजय दास, ऋषि, राम प्रसाद साहनी, राजेश तरफदार, कुनकुन साहनी, रजत दास, चन्द्रकला, राजीव बर्थवाल, दिनेश कुमार, नारायण मण्डल, संतोष शाह, हरिदास, शुभाष विश्वास, हराधन, गोपाल राजपूत आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ग्राम समाज की जमीन पर अवैध कब्जों के खिलाफ गरजे बादामावाला के ग्रामीण
Next: नए कॉलेज के निर्माण को लेकर भूख हड़ताल की चेतावनी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.