Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • मध्य प्रदेश
  • मध्यप्रदेश : बीमार पिता को ठेले पर अस्पताल ले गया 6 साल का बच्चा
  • मध्य प्रदेश

मध्यप्रदेश : बीमार पिता को ठेले पर अस्पताल ले गया 6 साल का बच्चा

RNS INDIA NEWS 12/02/2023
default featured image

भोपाल (आरएनएस)। छह साल का बच्चा बीमार पिता को ठेले पर लेकर इलाज के लिए सरकारी अस्पताल पहुंचा। यह मामला शनिवार को तब सामने आया, जब कुछ लोगों ने लडक़े को उसकी मां के साथ ठेले को धकेलते देखा और घटना का वीडियो वायरल कर दिया। यह घटना सिंगरौली जिले के बलियारी कस्बे की है। पीडि़त परिवार एक घंटे से अधिक समय तक एंबुलेंस का इंतजार करता रहा, लेकिन वाहन के आने में देरी के कारण बच्चे को अपने पिता को ठेले पर अस्पताल ले जाना पड़ा।
वायरल वीडियो में, टी-शर्ट और नीली डेनिम पहने एक लडक़ा गाड़ी की गति को नियंत्रित करने की कोशिश करता हुआ दिखाई दे रहा है। वह तीन किलोमीटर तक ठेला लेकर गया। उसकी मां भी ठेले को धक्का दे रही थी।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर आने के बाद सिंगरौली जिला प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया और शनिवार शाम को मामले की जांच के आदेश दिए।
सिंगरौली के अतिरिक्त कलेक्टर डी.पी. बर्मन ने प्रेस से कहा, पता चला है कि एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण मरीज को उसकी पत्नी और मासूम बेटे को ठेले पर लेकर अस्पताल ले जाना पड़ा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी और सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया है कि एंबुलेंस उपलब्ध नहीं होने के कारणों का पता लगाया जाए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूपी में शादी समारोह में 12 साल की लडक़ी से रेप
Next: राशिफल 13 फरवरी

Related Post

default featured image
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश के सीएम के काफिले की 19 गाड़ियों में डीजल की जगह भर दिया पानी, प्रशासन में हड़कंप; पेट्रोल पंप सील

RNS INDIA NEWS 27/06/2025 0
default featured image
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश : गुना में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

RNS INDIA NEWS 11/11/2024 0
default featured image
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

रीवा में स्कूल से घर जा रहे बच्चों के ऊपर गिरी मकान की दीवार, चार की मौत

RNS INDIA NEWS 04/08/2024 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 फरवरी
  • नाबालिग को भगा ले जाने के आरोपी की गिरफ्तारी की मांग
  • उपभोक्ता का मोबाइल हैक कर बैंक खातों से 1.936 लाख निकाले
  • महिला के पेट से ढाई किलो का ट्यूमर निकाला
  • आईआईटी छात्र को तलाशने के लिए गंगनहर को किया बंद, नहीं मिला सुराग
  • मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की राजनैतिक दलों के साथ बैठक

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.