Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • एसआईटी के कड़े रुख के बाद बयान दर्ज कराने पहुंचे संदिग्ध अभ्यर्थी
  • हरिद्वार

एसआईटी के कड़े रुख के बाद बयान दर्ज कराने पहुंचे संदिग्ध अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 10/02/2023
rns featured image new

हरिद्वार। पटवारी भर्ती और एई-जेई प्रश्नपत्र लीक मामले में प्रश्न पत्र खरीदने वाले संदिग्ध अभ्यर्थियों को बयान दर्ज कराने के लिए बार बार बुलाने पर भी न आने पर एसआईटी ने कड़ा रुख अपनाया। एसएसपी अजय सिंह के निर्देश पर संदिग्ध अभ्यर्थियों के घरों पर दस्तक देने के बाद अभ्यर्थी बयान दर्ज कराने के लिए रोशनाबाद पुलिस लाइन में एसआईटी के समक्ष पहुंचे। दिन भर में कई अभ्यर्थियों के बयान दर्ज किए गए। माना जा रहा है कि अब जल्द दोनों मामलों में जेल जा चुके आरोपियों के खिलाफ एसआईटी जल्द चार्जशीट दाखिल कर सकती है। राज्य लोक सेवा आयोग की पटवारी और जेई-एई भर्ती परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक कर अभ्यर्थियों को बेचने का खुलासा हो चुका है। दोनों परीक्षाओं के प्रश्नपत्र लीक करने के मामले में एसटीएफ-एसआईटी 15 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। गिरफ्तार आरोपियों में लोक सेवा आयोग के दो अनुभाग अधिकारी, एक अधिकारी की पत्नी भी शामिल है। एसआईटी की छानबीन में पता चला है कि पटवारी भर्ती का पेपर करीब 50 अभ्यर्थियों को बेचा गया था जबकि जेई-एई का लीक पेपर भी 40 अभ्यर्थियों तक पहुंचा था। आरोपियों के खिलाफ ज्यादा से ज्यादा साक्ष्य जुटाने के लिए एसआईटी गवाह के तौर पर पेपर खरीदने वाले अभ्यर्थियों के बयान दर्ज कर रही है, जिससे कोर्ट में आरोपियों को सजा दिलाने के लिए मजबूत पैरवी की जा सके। पिछले कुछ दिनों से अभ्यर्थी बयान दर्ज कराने में भी आलस दिखा रहे थे। एसआईटी का पर्यवेक्षण कर रहे एसएसपी अजय सिंह ने इसका संज्ञान लेते हुए अभ्यर्थियों की सूची थाना कोतवाली प्रभारियों को भेजी। एसएसपी के निर्देश पर थाने कोतवाली की पुलिस ने अभ्यर्थियों के घरों पर दस्तक दी। गुरुवार को बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अपने बयान दर्ज कराने के लिए रोशनाबाद पुलिस लाइन में एसआईटी के समक्ष पहुंच गए। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि पेपर लीक मामले में साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया चल रही है। जेल जा चुके आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र कोर्ट में दाखिल किया जाएगा। फरार आरोपियों की तलाश भी जारी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मांझे से कटी सैनिक की गर्दन, हायर सेंटर रेफर
Next: विवाहिता की मौत में पति समेत चार पर केस

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.