Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा में निशुल्क चिकित्सा शिविर में 120 से अधिक लोगों ने लिया लाभ
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में निशुल्क चिकित्सा शिविर में 120 से अधिक लोगों ने लिया लाभ

RNS INDIA NEWS 21/02/2026
rns featured image new

अल्मोड़ा। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, जिला अल्मोड़ा के तत्वावधान में खजांची मोहल्ला स्थित रघुनाथ मंदिर के समीप दूसरे दिन भी निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक चले इस शिविर में 120 से अधिक लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण और निशुल्क दवाइयों का लाभ उठाया। शिविर में आंख, हड्डी और हृदय रोग विशेषज्ञों के साथ जनरल फिजिशियन ने मरीजों की जांच की। पैलाग फाउंडेशन की ओर से तरन्नुम खान ने निशुल्क दवाइयों का वितरण किया। नगर क्षेत्र के साथ-साथ आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग शिविर में पहुंचे और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया। कार्यक्रम के सफल संचालन में जिला और नगर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ व्यापारियों ने चिकित्सकों की टीम को पूरा सहयोग दिया। शिविर के समापन पर जिला व्यापार मंडल ने उजाला सिग्नस सेंट्रल हॉस्पिटल, चिकित्सकों की टीम, सहयोगी स्टाफ और पैलाग फाउंडेशन के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही भविष्य में ग्रामीण क्षेत्रों में भी इस तरह के निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करने की बात कही, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को इसका लाभ मिल सके। इस अवसर पर व्यापार मंडल से जुड़े कई पदाधिकारी और व्यापारी मौजूद रहे। चिकित्सक दल में प्रदीप कुमार, शारीक, अमित कुमार सहित अन्य सहयोगी शामिल रहे, जबकि आयोजन में पैलाग फाउंडेशन की ओर से तरन्नुम खान ने भी सहभागिता की।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाइक-स्कूटर की भिड़ंत में रेलवे तकनीशियन की मौत, तीन घायल
Next: मटीला धूरा विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
WhatsApp Image 2026-07-15 at 15.21.21_11zon
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • शनिवार को इस्कॉन दून में निकालेगा श्री जगन्नाथ रथ यात्रा
  • राशिफल 16 जुलाई
  • तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.