Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 2025 तक उत्तराखंड को आदर्श राज्य बनाने का लिया संकल्प
  • देहरादून

2025 तक उत्तराखंड को आदर्श राज्य बनाने का लिया संकल्प

RNS INDIA NEWS 30/01/2023
rns featured image new

देहरादून। भाजपा की दो दिवसीय कार्यसमिति में अंतिम दिन कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान केंद्रीय नेतृत्व को यह विश्वास दिलाया गया कि राज्य में लोकसभा चुनाव और निकाय चुनाव में शत-प्रतिशत जीत भाजपा की होगी। साल 2025 तक देश में उत्तराखंड को आदर्श राज्य के रूप मे स्थापित करने का संकल्प लिया गया। राज्य सरकार के अभी तक के कामकाज को भी संगठन ने बेहतर बताया। रायवाला स्थित एक रिजॉर्ट में आयोजित कार्यसमिति के अंतिम दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कई कैबिनेट मंत्री शामिल हुए। प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम और प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में संगठन के भावी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय करने के साथ ही मन की बात कार्यक्रम के लिए अप्रैल में व्यापक आयोजन का फैसला लिया गया। धर्मांतरण कानून पर संगठन ने राज्य सरकार की जमकर तारीफ की। भ्रष्टाचार पर हुई कार्रवाई को ऐतिहासिक बताया। महिलाओं को प्रदेश में 30 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के फैसले को भी जमकर सराहा गया। जोशीमठ में राहत और विस्थापन की प्रक्रिया को लेकर भी संगठन ने सरकार की कार्रवाई पर गुडवर्क की मुहर लगाई। संगठन प्रदेश सरकार के अभी तक के कामकाज से संतुष्ट दिखा। मौके पर महामंत्री संगठन अजेय कुमार, प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठारी, सहप्रभारी रेखा वर्मा, महिला प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, पूर्व सीएम विजय बहुगुणा, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, डा. कल्पना सैनी, सांसद राज्यलक्ष्मी शाह, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सतपाल महाराज, गणेश जोशी, सौरभ बहुगुणा, अजय टम्टा, बृजभूषण गैरोला, मदन कौशिक, धन सिंह रावत, सुनील गामा, अनिता ममगाईं, मधु चौहान, दीप्ति रावत, कर्नल अजय कोठियाल, शमशेर पुंडीर, रविंद्र राणा, महावीर पंवार, कविता शाह, दीपक बिष्ट, सतेंद्र राणा, रमेश मैखुरी, राजेश नौटियाल, मीता सिंह, सिद्धार्थ अग्रवाल, संदीप गोयल, शोभाराम प्रजापति, सुषमा रावत, वीरेंद्र रावत, गिरीश जोशी, इंद्र सिंह फर्स्वाण, लीला बिष्ट, रमेश बहुगुणा, निर्मल मेहरा, प्रताप बिष्ट,गुंजन सुखीजा, कमल जिंदल, दिव्या बेलवाल, रीना रांगड़, विपिन कैंथोला, नेहा जोशी, देवयानी बिष्ट आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड पर 70 विधानसभाओं में होगा आयोजन
Next: पेशावर मस्जिद विस्फोट में 29 पुलिसकर्मियों की मौत, और बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.