Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड पर 70 विधानसभाओं में होगा आयोजन
  • देहरादून

मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड पर 70 विधानसभाओं में होगा आयोजन

RNS INDIA NEWS 30/01/2023
rns featured image new

देहरादून। भाजपा ने कार्यसमिति में भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर उन्हें फाइनल किया। इस दौरान तय हुआ कि 30 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 100वें एपिसोड पर राज्य की 70 विधानसभाओं में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। एक विधानसभा में एक बूथ पर कार्यक्रम होगा, जिसमें 100 कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रेसवार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने बताया कि केंद्र सरकार के फरवरी में आने वाले बजट के लाभकारी विषयों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। इसके लिए प्रदेश और जिलास्तर पर कमेटी का गठन किया गया है। यह कमेटी विभिन्न प्रचार माध्यमों के साथ ही गोष्ठियों का आयोजन कर लोगों को बजट के लाभ से अवगत कराएगी। ऐसा ही कार्यक्रम राज्य सरकार का बजट आने पर भी प्रदेश में होगा। बताया कि जी-20 सरकारी कार्यक्रम है, जोकि राज्य में दो स्थानों पर प्रस्ताावित है। इसमें विश्व की अर्थव्यस्था को संचालित करने वाले देशों के प्रतिनिधि आएंगे। पार्टी भी राज्य की संस्कृति और विरासत से उन्हें अवगत कराने को कार्यक्रम आयोजित करेगी। महिला मोर्चा की कार्यकर्ता मेहंदी प्रतियोगिताओं से अवगत कराएंगी। पार्टी का फोकस होगा कि किसी तरह यह संदेश जाए कि पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
भट्ट ने बताया कि डाटा प्रबंधन के तहत भाजपा घर-घर लोगों को सरल एप से जोड़ेंगे। इसमें चाहे कोई पार्टी की विचाराधारा से जुड़ा हो या नहीं। सभी को इससे जोड़ा जाएगा, जिससे की पीएम और सीएम से लेकर अन्य पार्टी के सभी सरकार में नुमाईंदों तक लोगों की बात पहुंच सके। इसके लिए एप तैयार किया जाएगा। बताया कि युवा मोर्चा की ओर से जल्द ही राज्य में सभी इलाकों में खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्वरूप बदले बगैर बचाएंगे जोशीमठ: पुष्कर धामी
Next: 2025 तक उत्तराखंड को आदर्श राज्य बनाने का लिया संकल्प

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जुलाई
  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.