Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • एसआईटी ने पेपर लीक मामले में दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • हरिद्वार

एसआईटी ने पेपर लीक मामले में दो और आरोपियों को किया गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 23/01/2023
28 (14)

हरिद्वार। पटवारी भर्ती परीक्षा प्रश्नपत्र लीक प्रकरण में शामिल दो और आरोपियों को एसआईटी ने गिरफ्तार किया है। इन दोनों आरोपियों ने बिहारीगढ़ सहारनपुर के रिजॉर्ट में प्रश्नपत्र रटाए जाने के दौरान निगरानी की भूमिका अदा की थी। आरोपियों में एक पॉलिटेक्निक शिक्षक राजपाल का सगा साढू तो दूसरा उसके भतीजे संजीव दुबे का सगा साला है। सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने पुलिस कार्यालय कैंपस सभागार में पत्रकारों को जानकारी दी कि चार दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर लिए गए मुख्य आरोपी शिक्षक राजपाल एवं उसके भतीजे संजीव कुमार ने कई अहम जानकारी दी। बताया कि अभ्यर्थियों को बिहारीगढ़ सहारनपुर के रिजॉर्ट में जब प्रश्नपत्र की जानकारी देने के लिए बुलाया गया था तो उनके साथ उनके दो रिश्तेदार भी थे। उन रिश्तेदारों को उन्होंने कुछ रकम देने की बात कही थी। एसएसपी ने बताया कि राजपाल के सगे साढू दीपक कुमार पुत्र सुशील कुमार निवासी ग्राम प्रहलादपुर खानपुर और उसके भतीजे संजीव दुबे के सगे साले सौरभ प्रजापति पुत्र हरद्वारी लाल निवासी पीठ बाजार सीएमआई हॉस्पिटल के सामने, ज्वालापुर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी दीपक पेशे से चालक है, जबकि सौरभ लघु व्यापारी है। इन्होंने प्रश्नपत्र रटाने की निगरानी करने के साथ साथ उन्हें फिर बाद में नष्ट भी किया था। एसएसपी ने बताया कि अब तक इस मामले में दस आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जहरीला इंजेक्शन लगाकर प्रेमी युगल ने की आत्महत्या
Next: एनआईटी उत्तराखंड व एनआईटीटीटीआर चंडीगढ़ मिलकर करेंगे काम

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में तीन के खिलाफ केस

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
  • डिजिटल दुनिया में गढ़वाली-कुमाउंनी की भी एंट्री, जीबीपीआईईटी ने तैयार किया एआई चैटबॉट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.