Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • चाचा-भतीजे को लेकर रिजॉर्ट पहुंची एसआईटी, दोहराया घटनाक्रम
  • हरिद्वार

चाचा-भतीजे को लेकर रिजॉर्ट पहुंची एसआईटी, दोहराया घटनाक्रम

RNS INDIA NEWS 22/01/2023
rns featured image new

हरिद्वार। पटवारी भर्ती परीक्षा प्रश्नपत्र लीक प्रकरण के मुख्य आरोपी चाचा-भतीजा को लेकर तीसरे दिन भी घटनाक्रम दोहराया गया। एसआईटी की टीम चाचा-भतीजा को लेकर सहारनपुर के बिहारीगढ़ के रिजॉर्ट में पहुंची, जहां अभ्यर्थियों को प्रश्नपत्र रटाया गया था। आरोपियों की निशानदेही पर कुछ अहम दस्तावेज भी मिले हैं, जिन्हें लेकर अभी एसआईटी खुलासा करने से बच रही है। इधर, सोमवार को संभवत लोकसेवा आयोग के अनुभाग अधिकारी संजीव चतुर्वेदी को पीसीआर पर लेने की बात सामने आ रही है। प्रश्नपत्र लीक प्रकरण में शामिल पॉलीटेक्निक शिक्षक राजपाल एवं उसके भतीजे संजीव की पुलिस कस्टडी रिमांड सोमवार को खत्म हो जाएगी लेकिन रिमांड के तीसरे दिन एसआईटी साक्ष्य संकलन में जुटी रही। चूकि प्रश्नपत्र लक्सर में उनके रिश्तेदार रामकुमार के घर एवं बिहारीगढ़ सहारनपुर के एक रिजॉर्ट में अभ्यर्थियों को रटाया गया था, इसलिए एसआईटी ने पूरे घटनाक्रम को दोहराया। लक्सर से लेकर जहां जहां भी प्रश्नपत्र संबंधी लिंक जुड़े रहे, वहां वहां एसआईटी चाचा-भतीजे को लेकर पहुंचती रही। रविवार को एसआईटी की टीम ने चाचा-भतीजे को लेकर बिहारीगढ़ के रिजॉर्ट का रुख किया। वहां पहुंचकर पूरा सीन दोहराया गया। यही नहीं रिजॉर्ट संचालक के भी बयान दर्ज किए गए कि उनसे किसने संपर्क साधा था। एसआईटी ने कई इलेक्ट्रोनिक साक्ष्य भी एकत्र किए हैं, यही नहीं कई दस्तावेज भी एसआईटी ने कब्जे में लिए हैं। पर अभी एसआईटी खुलकर बोलने को तैयार नहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फरार हत्यारोपी ने सोशल मीडिया अकाउंट पर किया स्टेटस अपलोड, तलाश में जुटी पुलिस
Next: रवांल्टा समुदाय के होनहार छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

व्यापारियों के विरोध के बीच नगर निगम ने हटाए करीब 50 अस्थायी अतिक्रमण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

विशेष पुनरीक्षण अभियान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एईआरओ पूरी जिम्मेदारी से करें काम: डीएम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • गुरु गोरखनाथ मंदिर में बैशी कार्यक्रम में शामिल हुईं मंत्री रेखा आर्या
  • 2 जुलाई को अल्मोड़ा में छह स्थानों पर होगी आपदा मॉक ड्रिल
  • ‘सरकार जनता के द्वार’ कार्यक्रम के तहत सीडीओ पहुंचे काँटली
  • अल्मोड़ा में नशे के खिलाफ बनेगी विशेष छापामारी टीम, साप्ताहिक रिपोर्ट होगी अनिवार्य
  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
  • राशिफल 30 जून
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.