Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • कैदी वाहन का पीछा कर रहे तीन युवक गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

कैदी वाहन का पीछा कर रहे तीन युवक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 20/01/2023
rns featured image new

रुद्रपुर। हल्द्वानी से पेशी पर आ रहे कैदी वाहन का पीछा कर रहे तीन युवकों को पुलिस ने संदिग्ध मानकर पकड़ लिया। पूछताछ में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर पुलिस ने तीनों युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। बरहैनी चैकी इंचार्ज प्रकाश सिंह बिष्ट ने बताया कि शुक्रवार को हल्द्वानी जेल से कैदी वाहन में 20 कैदियों को रिजर्व पुलिस लाइन रुद्रपुर के पुलिसकर्मी अभिरक्षा में बाजपुर कोर्ट पेशी के लिये ला रहे थे। कैदियों में पिपलिया फायरिंग कांड के आरोपी पंडित अविनाश शर्मा भी शामिल थे। कोतवाली पुलिस को रिजर्व पुलिस लाइन के गारद कमांडर अरुण कुमार से सूचना मिली कि हल्द्वानी से ही काले रंग की थार गाड़ी कैदी वाहन का लगातार पीछा कर रही है। सूचना पर बरहैनी पुलिस चौकी अलर्ट हो गई। वहीं कैदी वाहन में सवार गारद कमांडर ने बरहैनी चौकी में कैदी वाहन को रुकवा दिया। जहां पुलिस ने पीछे से आ रही थार को रोक कर उसमें सवार तीन युवकों से पूछताछ की। तीनों युवक कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाये। इसके बाद पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम हरजोत नड्डा पुत्र राम शरण सिंह निवासी वार्ड नं. 9 मजरा बक्श, जितेंद्र पुत्र स्व. राज किशन निवासी मुण्डिया पिस्तौर और पवन कुमार सिंह पुत्र राजकुमार सिंह निवासी ग्राम पैना थाना बरहज जिला देवरिया (उप्र) हाल निवासी केशोवाला बाजपुर बताया। पुलिस ने शांति भंग की आशंका में तीनों का धारा 151 में चालान किया है। साथ ही वाहन को सीज कर दिया। आरोपियों को पकड़ने वालों में कांस्टेबल सुरेश सिंह व मनोज करायत थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दंपति के खिलाफ जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज
Next: गढ़वाल विवि ने परीक्षा केंद्र किए निर्धारित

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा
  • जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन
  • अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स दिवस पर अल्मोड़ा पुलिस की मैराथन, नशा मुक्त भारत का दिलाया संकल्प
  • कुलपति प्रो. बिष्ट ‘बहादुर रघुराज कुंवरि स्वयंप्रभा समुज्ज्वल मनीषा सम्मान’ से सम्मानित
  • अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट
  • चौखुटिया में कैंटर ने वैन को मारी टक्कर, चार घायल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.