Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बिजली की दरें बढ़ाने के प्रस्ताव पर भड़के कांग्रेसी, भाजपा सरकार का पुतला किया दहन
  • देहरादून

बिजली की दरें बढ़ाने के प्रस्ताव पर भड़के कांग्रेसी, भाजपा सरकार का पुतला किया दहन

RNS INDIA NEWS 03/01/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। उत्तराखंड में बिजली की दरें बढ़ाने के प्रस्ताव पर कांग्रेसी भड़क गए हैं। कांग्रेसियों ने मंगलवार को पुतला फूंककर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। एक स्वर में बिजली की बढ़ी हुई दरों को वापस लेकर जनता को राहत देने की मांग उठाई। सकारात्मक कार्रवाई नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। मंगलवार को कांग्रेसी रेलवे रोड पर पार्टी कार्यालय के सामने एकत्रित हुए। यहां बिजली की दरें बढ़ाने के प्रस्ताव का विरोध करते हुए कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। आक्रोशित कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा सरकार बिजली दरों में वृद्धि कर आमजन पर आर्थिक बोझ डालने जा रही है। जनहित में तत्काल बिजली की दरों में वृद्धि का प्रस्ताव वापस लिया जाए। कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर राय, प्रदेश सचिव मदन मोहन शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने अभी कुछ महीने पहले बिजली दरों में लगभग 5 से 7 प्रतिशत वृद्धि की थी और अब आयोग की ओर से करीब 16 से 17 प्रतिशत की वृद्धि का प्रस्ताव भेजा गया है। अगर यह वृद्धि हो जाती है ऊर्जा प्रदेश में रहने वाली आम जनता खुद को ठगा सा महसूस करेगी। यदि मामले में सरकार नहीं चेतती है तो कांग्रेस जन आंदोलन करेगी। प्रदर्शन में एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला, नेता पार्षद दल मनीष शर्मा, मधु मिश्रा, अरविंद जैन, प्रदीप जैन,चंदन पंवार, विक्रम भंडारी, रूकम पोखरियाल, मुकेश वत्स, प्रवीण जाटव, अशोक शर्मा, राजेंद्र कोठारी, मनीष जाटव, हरी सिंह नेगी, जयपाल, सावित्री, संजय शर्मा, मुकेश जाटव, जतिन जाटव, बिजेंद्र पासवान, आदित्य झा, इमरान सैफी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विद्युत मूल्य बढ़ोत्तरी के विरोध में पूर्व दर्जामंत्री कर्नाटक के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने फूंका भाजपा सरकार का पुतला
Next: विधानसभा से बर्खास्त कर्मचारियों ने जलाए दस्तावेज

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.