Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • छात्र संगठनों में मारपीट, पुलिस ने लाठीजार्च कर खदेड़ा
  • पिथौरागढ़

छात्र संगठनों में मारपीट, पुलिस ने लाठीजार्च कर खदेड़ा

RNS INDIA NEWS 25/12/2022
rns featured image new

पिथौरागढ़। नगर में छात्रसंघ चुनाव के बाद दो संगठनों में मारपीट का सामने आया है। दो घंटे तक दोनों गुटों के युवाओं के बीच जमकर लात-घूसे चले। इससे क्षेत्र में अराजकता का माहौल पैदा हो गया। पर्यटक जान बचाने को इधर-उधर भागते नजर आए। बाद में पुलिस ने लाठीचार्ज कर युवाओं को खदेड़ा, तब कहीं मामला शांत हुआ। स्व. डॉ. आरएस टोलिया महाविद्यालय में बीते रोज छात्रसंघ चुनाव संपन्न हुए। चुनाव परिणाम आने के बाद देर शाम समीप नौ बजे के बीच एनएसयूआई और एबीवीपी कार्यकर्ताओं में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। कहासुनी बढ़ी तो दोनों संगठनों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर हमला बोल दिया। इससे बस स्टेशन का क्षेत्र अखाड़े में तब्दील हो गया। करीब दो घंटे तक दोनों संगठन के लोगों के बीच मारपीट हुई। छात्र संगठनों की इस अराजकता से क्षेत्र में अफरा-तफरी फैल गई। स्थानीय लोगों के अलावा जनपद और अन्य राज्यों से यहां क्रिसमस मनाने पहुंचे पर्यटक मारपीट देख डर गए। बढ़ती हिंसक घटना को देख कई पर्यटक जान बचाने के लिए अपने-अपने होटलों में भागते दिखे। बाजार भी बंद हो गई, कई पर्यटकों को तो खाना भी नसीब नहीं हुआ। स्थानीय लोगों ने घटना पर आक्रोश जताया है। लोगों का कहना है कि हिमनगरी एक पर्यटक स्थल के तौर पर देश-विदेश में अपनी पहचान रखता है। इस तरह की घटनाओं से यहां की छवि धूमिल हुई है। अगर ऐसा ही होता रहा तो यहां पर्यटकों की आवाजाही कम हो जाएगी। जिसका सीधा नुकसान व्यापारियों और उससे जुड़े अन्य लोगों को होगा। उन्होंने पुलिस ने क्षेत्र में अराजकता फैलाने वाले लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। इधर प्रभारी निरीक्षक संजीव कुमार का कहना है कि सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। कहा मामले में किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में अराजकता फैलाने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आईएसआई प्रमाणिक उत्पादों की करें खरीद
Next: बीए की छात्रा ने फांसी लगाकर दी जान

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.