Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • टिहरी डीएम ने पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा की तैयारियों को लेकर ली बैठक
  • टिहरी

टिहरी डीएम ने पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा की तैयारियों को लेकर ली बैठक

RNS INDIA NEWS 15/12/2022
rns featured image new

नई टिहरी। आगामी 18 दिसंबर को जनपद में महिला और परुषों के लिए आयोजित की जाने वाली पुलिस आरक्षी, पीएसी, आईआरबी व अग्निशमक परीक्षा-2021 की लिखित परीक्षा के सफल आयोजन के लिए डीएम डा. सौरभ गहरवार ने संबंधित अधिकारियों की बैठक लेकर परीक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। परीक्षा जनपद में 20 केंद्रों पर सुबह 11 से एक बजे तक आयोजित होगी। परीक्षा में लगभग पांच हजार अभ्यर्थी शामिल होंगे। डीएम गहरवार ने परीक्षा को कुशलता से संपन्न कराने को सभी नामित सैक्टर मजिस्ट्रेट एवं केन्द्र पर्यवेक्षकों को परीक्षा केन्द्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। समस्त परीक्षा केन्द्रों के प्रधानाचार्य व केन्द्र पर्यवेक्षकों को निर्देशित किया गया कि आयोग के प्रदत्त निर्देशों के क्रम में प्रश्न पुस्तिकाओं के गोपनीय सील्ड पैकेट खोले जाने, किसी महत्वपूर्ण गतिविधि तथा उत्तर पुस्तिकाओं के गोपनीय पैकेट सील कराये जाने की प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराना सुनिश्चित करें। यह भी निर्देशित किया गया कि परीक्षा के एक दिन पूर्व अपने-अपने केन्द्रों पर एक ब्रीफिंग करके अन्तरीक्षकों को उनके कर्तव्यों एवं दायित्वों से अवगत करा दें। समस्त प्रधानाचार्य व केन्द्र पर्यवेक्षक तथा परीक्षा से संबंधित समस्त स्टाफ नो रिलेशन सर्टिफिकेट भर लें। यह सुनिश्चित कर लें कि परीक्षा केन्द्र पर फोटोस्टेट मशीन वाला कमरा सील हो। केन्द्र पर्यवेक्षक परीक्षा तिथि के लिए 3 सदस्यीय उड़नदस्ता का गठन कर लें, जिसमें एक महिला शिक्षक या अधिकारी अवश्य हो। कहा कि आयोग की गाइड लाइन के अनुसार सीटिंग व्यवस्था अवश्य जांच लें। कहा कि प्रश्न-पुस्तिका के सील पैकेट्स कोषागार से परीक्षा दिवस को यथासम्भ्व परीक्षा प्रारम्भ होने से एक घण्टा पहले लेकर सैक्टर मजिस्ट्रेट के माध्यम से परीक्षा केन्द्र पर पहुंचना सुनिश्चित करें। सभी प्रधानाचार्य व केन्द्र पर्यवेक्षक परीक्षा के निर्धारित समय से डेढ़ घण्टा पहले परीक्षा केन्द्र पर पहुंचना सुनिश्चित करेंगे, ताकि प्रश्न पुस्तिका को प्राप्त कराने में विलम्ब न हो। कहा कि परीक्षा संबंधी कोई भी शंका होने पर पर समस्या का निराकरण करा सकते हैं, इसके लिए वाट्सएप गु्रप बनाने के निर्देश दिये गए। अभ्यर्थियों को मोबाइल फोन, ब्लूटूथ डिवाइस, घड़ी या किसी भी अन्य प्रकार का इलेक्ट्रोक या डिजिटल गैजेट परीक्षा केन्द्र पर लाने की अनुमति नहीं है। कक्ष निरीक्षक व परीक्षा से सम्बद्ध स्टाफ भी मोबाइल फोन को परीक्षा कक्ष में नही ले जा सकेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पठान मूवी में दीपिका के भगवा कपड़ों पर लाल हुए मध्य प्रदेश के गृहमंत्री
Next: 4.45 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.