Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • मध्य प्रदेश
  • पठान मूवी में दीपिका के भगवा कपड़ों पर लाल हुए मध्य प्रदेश के गृहमंत्री
  • मध्य प्रदेश

पठान मूवी में दीपिका के भगवा कपड़ों पर लाल हुए मध्य प्रदेश के गृहमंत्री

RNS INDIA NEWS 15/12/2022
rns featured image new

भोपाल (आरएनएस)। शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर मूवी पठान का पहला गाना बेशरम रंग… रिलीज हुआ तो प्रदेश में बवाल हो गया। गाने में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण ने बोल्ड सीन दिए हैं। इस गाने में दीपिका ने भगवा रंग की बोल्ड ड्रेस पहनी है, इसे लेकर मूवी का विरोध हो रहा है। मध्य प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा-पठान फिल्म के गाने में अभिनेत्री की वेशभूषा और दृश्यों को ठीक करें, नहीं तो फिल्म को प्रदेश में अनुमति दी जाए अथवा नहीं, इस पर विचार करना पड़ेगा। इस मामले में नेता प्रतिपक्ष ने भी फिल्म के सीन्स को लेकर आपत्ति जताई है। मिश्रा ने कहा कि फिल्म के गाने में उपयेाग की गई कास्ट्यूम पहली नजर में बेहद आपत्तिजनक है। साफ दिख रहा है कि यह गाना दूषित मानसिकता के साथ फिल्माया गया है। वैसे भी दीपिका पादुकोण टुकड़े-टुकड़े गैंग की समर्थक रही है, इसलिए इन सीन्स को ठीक करें। नेता प्रतिपक्ष गोविन्द सिंह ने कहा-जो सीन्स देखा वह अशोभनीय और गंदा है। भारतीय संस्कृति इसे स्वीकार नहीं कर सकती। हमारे देश की ऐसी परम्परा नहीं है कि इस तरीके के अर्धनग्न सीन नौजवानों के बीच परासे जाएं। जानबूझकर साजिश के तहत ऐसा किया जा रहा है। मैं इसकी निंदा करता हूं। भाजपा की सरकार में पैसा दो, ऑर्डर लो, ये सब चल रहा है। संस्कृति केवल भाजपा के भाषणों में है। नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा-सेंसर बोर्ड ने कैसे परमिशन दी? क्या उसमें शासन के प्रतिनिधि नहीं रहते? पैसे देकर काम कराओ और बाद में उसे तूल देकर देश का वातावरण खराब किया जाता है।
(अनिल पुरोहित/अशफाक)

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिलाओं को दिया कैरी बैग तथा फाइल फोल्डर बनाने का प्रशिक्षण
Next: टिहरी डीएम ने पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा की तैयारियों को लेकर ली बैठक

Related Post

rns featured image new
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश के सीएम के काफिले की 19 गाड़ियों में डीजल की जगह भर दिया पानी, प्रशासन में हड़कंप; पेट्रोल पंप सील

RNS INDIA NEWS 27/06/2025 0
rns featured image new
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश : गुना में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

RNS INDIA NEWS 11/11/2024 0
rns featured image new
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

रीवा में स्कूल से घर जा रहे बच्चों के ऊपर गिरी मकान की दीवार, चार की मौत

RNS INDIA NEWS 04/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
  • पेयजल संकट को लेकर ग्रामीण पहुंचे डीएम के दरबार, 10 दिन में समाधान का आश्वासन
  • महंगाई और महिलाओं पर बढ़ते अपराधों के विरोध में जनवादी महिला समिति ने भेजा ज्ञापन
  • टेबल टेनिस में आराध्या शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.