Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कानपुर में 4 बांग्लादेशी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों से बनवाया था पासपोर्ट-आधार कार्ड
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

कानपुर में 4 बांग्लादेशी गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेजों से बनवाया था पासपोर्ट-आधार कार्ड

RNS INDIA NEWS 12/12/2022
rns featured image new

सपा विधायक इरफान सोलंकी ने लिखकर दिया था कि डॉ. रिजवान भारतीय है

कानपुर (आरएनएस)। समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी के खिलाफ एक और गंभीर मामला सामने आया है। मूलगंज पुलिस ने चार बांग्लादेशियों को गिरफ्तार किया है। जो भारतीय बनकर कानपुर में छिपे हुए थे। इतना ही नहीं फर्जी दस्तावेजों के सहारे फर्जी पासपोर्ट और आधार कार्ड भी बनवा लिया था। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। विधायक इरफान और पार्षद मन्नू रहमान ने अपने लेटर पैड पर लिखकर दिया था कि डॉ. रिजवान भारतीय हैं।

विधायक इरफान और पार्षद को भी बनाया जा सकता है आरोपी
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने रविवार शाम प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि आर्य नगर में किराए के फ्लैट में रहने वाले डॉ. रिजवान को अरेस्ट किया है। रिजवान बांग्लादेश का रहने वाला है। उसने कानपुर में रहने वाले खालिद की बेटी हिना से शादी की थी। इसके बाद डॉ. रिजवान चोरी-छिपे कानपुर में ही आकर बस गया था। इतना ही नहीं फर्जी आधार कार्ड बनाया और अन्य जाली दस्तावेजों की मदद से पासपोर्ट भी बनवा लिया था।
इस पूरे काम में उसकी पत्नी हिना और ससुर खालिद ने मदद की थी। पुलिस ने रिजवान के साथ ही उसकी पत्नी हिना, ससुर खालिद और बेटी रुखसार को अरेस्ट कर लिया है। बांग्लादेशी होने के बाद भी कानपुर में चोरी-छिपे रहने और फर्जीवाड़ा करके आधार कार्ड, पासपोर्ट बनवाने समेत अन्य गंभीर आरोप पाए गए हैं।
जॉइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी के अनुसार जांच के दौरान सामने आया है कि डॉ. रिजवान के फर्जीवाड़ा करने में विधायक इरफान सोलंकी और पार्षद मन्नू रहमान की अहम भूमिका सामने आई है। दोनों ने अपने-अपने लेटर पैड पर लिखकर दिया था कि डॉ. रहमान भारतीय हैं। इसी आधार पर उनका आधार कार्ड और फिर सभी दस्तावेज बन गए थे। पुलिस इस मामले में अब विधायक और पार्षद को भी आरोपी बना सकती है। मामले की जांच की जा रही है।

आरोपी के पास से बरामद लाखों रुपए, सोना और फर्जी पासपोर्ट
जांच के दौरान आरोपी के पास से करीब 20 से 25 लाख रुपए के सोने के जेवरात, सोने के बिस्किट समेत अन्य माल बरामद हुआ है। इसके साथ ही 14.56 लाख रुपए कैश, 1 हजार डॉलर और बांग्लादेश के चारों का पासपोर्ट बरामद हुआ है। शातिर ने भारत और बांग्लादेश दोनों जगह से अपना और पूरे परिवार का पासपोर्ट बनवा रखा था।

जाली पासपोर्ट से की विदेश यात्रा
जांच के दौरान सामने आया कि डॉ. रिजवान ने भारत से बांग्लादेश ही नहीं अमेरिका, बैंकॉक समेत कई देशों की फर्जी पासपोर्ट से यात्रा की है। एनआईए, एटीएस, मिलिट्री इंटेलिजेंस समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियों को भी पूरे मामले की जानकारी दी गई है। इन सभी सुरक्षा एजेंसियों के अफसर अपने-अपने स्तर से पकड़े गए उॉ. रिजवान और उनके पूरे परिवार से पूछताछ में जुटे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चलती गाड़ी में महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर आरोपियों ने 10 महीने की बच्ची को चलती कैब से फेंका
Next: ट्रेन में यात्री का मोबाइल लूटने का आरोपी दबोचा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
  • महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक
  • विश्व युवा कौशल दिवस पर छात्राओं को कानूनी अधिकारों और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी
  • कुमाऊं सहकारी संघ को नई कार्यकारिणी मिली, बबिता मेहरा बनी निर्विरोध अध्यक्ष
  • 15 से 18 जुलाई तक सभी वाहनों के लिए खुलेगा अल्मोड़ा-क्वारब हाईवे, चौसली-क्वारब वैकल्पिक मार्ग रहेगा बंद
  • धौलादेवी में स्वास्थ्य शिविर में 409 लोगों का उपचार, 110 के हुए निःशुल्क एक्स-रे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.