Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • 9 नाबालिग, 1 शिशु को आरपीएफ ने छुड़ाया
  • राष्ट्रीय

9 नाबालिग, 1 शिशु को आरपीएफ ने छुड़ाया

RNS INDIA NEWS 12/12/2022
rns featured image new

गुवाहाटी (आरएनएस)। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने इस सप्ताह एनएफआर के तहत विभिन्न स्टेशनों से नौ नाबालिगों और एक शिशु को सफलतापूर्वक बचाया, अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एनएफआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, सब्यसाची डे ने बताया कि एनएफआर में मंगलवार से गुरुवार तक कई अभियान चलाए और जांच की गई, जहां 10 लोगों को बचाया गया। बाद में उन्हें उनकी सुरक्षित हिरासत और आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित चाइल्डलाइन एनजीओ को सौंप दिया गया।
मंगलवार को गुवाहाटी के आरपीएफ ने सेंटर फॉर डेवलपमेंट इनिशिएटिव, गुवाहाटी के साथ मिलकर गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर चेकिंग की। चेकिंग के दौरान उन्होंने दो भागे हुए नाबालिग लडक़ों को छुड़ाया। कटिहार रेलवे स्टेशन पर उसी दिन चलाए गए अभियान में कटिहार के आरपीएफ ने तीन भगोड़े नाबालिग लडक़ों को छुड़ाया। बचाए गए सभी नाबालिगों को सुरक्षित हिरासत और मानदंडों के अनुसार आगे की कार्रवाई के लिए क्रमश: गुवाहाटी और कटिहार में रेलवे चाइल्डलाइन को सौंप दिया गया।
इस बीच, बुधवार को एक अन्य घटना में, डिब्रूगढ़ की आरपीएफ एस्कॉर्ट पार्टी ने अवध असम एक्सप्रेस में एक नियमित जांच की, जहां उन्होंने माता-पिता या अभिभावक के बिना लगभग तीन महीने की उम्र के एक शिशु को बचाया। बाद में, शिशु को आरपीएफ और सरकारी रेलवे पुलिस और डिब्रूगढ़ में चाइल्डलाइन के एक प्रतिनिधि के संरक्षण में डिब्रूगढ़ के असम मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।
डे ने कहा कि गुरुवार को हुई एक घटना में रंगपानी के आरपीएफ कर्मचारियों ने मालदा टाउन-न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस की चतरहाट स्टेशन पर चेकिंग के दौरान एक भागे हुए नाबालिग लडक़े और लडक़ी को पकड़ा। बाद में, पकड़े गए नाबालिगों को सुरक्षित हिरासत और आगे की कार्रवाई के लिए न्यू जलपाईगुड़ी में रेलवे चाइल्डलाइन को सौंप दिया गया।
अधिकारी ने कहा- आरपीएफ ट्रेन एस्कॉर्ट पार्टियों और स्टेशनों पर तैनात कर्मचारियों को सतर्क रहने और मानव तस्करी में शामिल संदिग्ध व्यक्तियों के साथ-साथ संदिग्ध तरीके से अकेले यात्रा करने वाले बच्चों की आवाजाही, उचित अभिभावक के बिना निगरानी करने के लिए सतर्क और संवेदनशील बनाया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विभिन्न मांगों को लेकर किसानों ने किया प्रदर्शन
Next: चलती गाड़ी में महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर आरोपियों ने 10 महीने की बच्ची को चलती कैब से फेंका

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • भू-माफियाओं के खिलाफ सुराज सेवा दल का कूच, बैरेकेडिंग पर चढ़े
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • ‘मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना’ को मिलेगा नया रूप, वर्चुअल ट्रेनिंग होगी अनिवार्य
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.