Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • 15 फरवरी से शुरु होंगी सीबीएसई 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जनवरी में होगें प्रैक्टिकल
  • राष्ट्रीय

15 फरवरी से शुरु होंगी सीबीएसई 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जनवरी में होगें प्रैक्टिकल

RNS INDIA NEWS 12/12/2022
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षा 15 फरवरी से शुरू होगी। बोर्ड ने परीक्षा शुरू होने की तारीख तो बताई है लेकिन अभी आधिकारिक तौर पर परीक्षाओं की डेटशीट जारी नहीं की है। बोर्ड का कहना है कि जल्द ही दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए विषयवार डेटशीट जारी की जाएगी। इसके साथ ही सीबीएसई बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि जनवरी माह से 10वीं एवं 12वीं के प्रैक्टिकल शुरू कर दिए जाएंगे। सीबीएसई बोर्ड ने प्रैक्टिकल को लेकर एक आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है। सीबीएसई के नोटिस के मुताबिक प्रैक्टिकल, 1 जनवरी 2023 से शुरू होगें। प्रैक्टिकल की अधिक जानकारी के लिए छात्र सीबीएसई की वेबसाइट पर जा सकते हैं। बोर्ड ने अपने नोटिस में कहा है कि वार्षिक प्रैक्टिकल परीक्षाएं, इंटरनल असेसमेंट, प्रोजेक्ट असेसमेंट 1 जनवरी 2023 से शुरू होने हैं।
वहीं आईसीएसई बोर्ड की बात करें तो कक्षा 10 के लिए इसकी परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होने जा रही हैं। वहीं आईसीएसई कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से शुरू होंगी।
सीबीएसई बोर्ड ने छात्रों के साथ साथ देश भर में फैले अपने स्कूलों को भी दिशानिर्देश जारी किए हैं। बोर्ड द्वारा जारी निर्देश के मुताबिक छात्रों को प्रैक्टिकल के शेड्यूल के मुताबिक स्कूलों में उपस्थित होना होगा। सीबीएसई बोर्ड के मुताबिक प्रैक्टिकल में अनुपस्थित रहने वाले छात्रों को प्रैक्टिकल देने का दूसरा अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा। ऐसे में यह जरूरी है कि छात्र तय तिथि पर प्रैक्टिकल्स में शामिल हो। सभी छात्रों को उनके स्कूलों द्वारा प्रैक्टिकल की तारीख और प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी जाएगी।
कोरोना महामारी के कारण बीते वर्ष दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं दो अलग-अलग सत्रों में आयोजित की गई थी। हालांकि इस वर्ष ऐसा नहीं है। इस बार बोर्ड परीक्षाएं कोरोना काल से पहले की ही तरह सामान्य तौर पर आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही सीबीएसई ने बोर्ड ने सभी संबंधित स्कूलों को 1 जनवरी से शुरू हो रहे प्रैक्टिकल तय समय सीमा के भीतर पूरा कर लेने के स्पष्ट निर्देश भी जारी किए हैं।
सीबीएसई बोर्ड का कहना है कि 10वीं और 12वीं कक्षा के लिए बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जल्दी ही जारी की जाएगी। सीबीएसई का कहना है कि उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर ही टाइम-टेबल जारी किया जाएगा। इसके साथ ही सीबीएसई बोर्ड ने छात्रों से कहा है कि उन्हें किसी भी अन्य डेट शीट या सोशल मीडिया पर शेयर की जाने वाली जानकारी से भ्रमित नहीं होना चाहिए। किसी भी जानकारी की पुष्टि बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट से की जा सकती है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बीईओ की कार्रवाई पर शिक्षक संगठन ने जताई नाराजगी
Next: लखीमपुर खीरी कांड : मुख्य गवाह और उसके भाई पर जानलेवा हमला, केंद्रीय मंत्री के करीबियों पर शक

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पॉक्सो एक्ट के वारंटी को चौखुटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • कुमाऊं महोत्सव में डांस सेमीफाइनल संपन्न, स्टार नाइट में अनिल रावत ने बांधा समां
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • रानीखेत में एफडीए की कार्रवाई, तीन मेडिकल स्टोरों की दवा बिक्री पर रोक
  • यातायात नियम तोड़ने पर 119 वाहन चालकों के चालान
  • 25 सूत्रीय कार्यक्रम के लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति करें विभाग: जिलाधिकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.