Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • लखीमपुर खीरी कांड : मुख्य गवाह और उसके भाई पर जानलेवा हमला, केंद्रीय मंत्री के करीबियों पर शक
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

लखीमपुर खीरी कांड : मुख्य गवाह और उसके भाई पर जानलेवा हमला, केंद्रीय मंत्री के करीबियों पर शक

RNS INDIA NEWS 12/12/2022
rns featured image new

लखीमपुर खीरी (आरएनएस)। यूपी के चर्चित लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में मुख्य गवाह प्रभजोत सिंह और उसके छोटे भाई सर्वजीत सिंह पर बीती रात तलवार से हमला किया गया। हमले में सर्वजीत के सिर पर गंभीर घाव हुआ है, वहीं प्रभजोत सिंह इस हमले में बाल-बाल बच गए। हमले का आरोप आशीष मिश्रा उर्फ मोनू और उनके करीबियों पर है।
हमले को लेकर प्रभजोत सिंह ने कहा कि वह अपने भाई सर्वजीत के साथ तिकुनिया में मुंडन कार्यक्रम में गए हुए थे, तभी मौके पर घात लगाए बैठे तीन लोगों ने पीछे से तलवार से हमला किया। इस हमले में सर्वजीत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसके सिर में कई टांके आए हैं।
प्रभजोत सिंह का दावा है कि हमला लखीमपुर खीरी कांड के मुख्य आरोपी केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के बेटे आशीष मिश्रा के करीबियों ने किया है। प्रभजोत ने हमले की शिकायत तिकुनिया थाने में की है। इसमें आशीष मिश्रा का भी नाम लिखाया है। प्रभजोत का कहना है कि पुलिस हम पर आशीष मिश्रा का नाम हटाने का दबाव बना रही है। साथ ही पुलिस खुद पर भी दबाव होने की बात कह रही है, लेकिन मैं अपनी शिकायत से आशीष मिश्रा का नाम नहीं हटाऊंगा, जो सच है वही लिखाएंगे।
वहीं, युवक पर तलवार से हमले के इस मामले पर लखीमपुर खीरी एसपी संजीव सुमन का कहना है कि यह साफ तौर पर दो गुटों के बीच आपसी रंजिश का मामला है। इस घटना का लखीमपुर खीरी कांड से कोई लेना-देना नहीं है। तिकुनिया थाने में शिकायत दर्ज कर ली गई है। घायल का इलाज भी कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 15 फरवरी से शुरु होंगी सीबीएसई 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जनवरी में होगें प्रैक्टिकल
Next: नशे की लत पूरा करने को अपराध कर रहे युवा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • पीएम स्वनिधि योजना के विशेष अभियान के तहत खत्याड़ी में शिविर आयोजित
  • राज्यपाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा की, योजनाबद्ध कार्यप्रणाली अपनाने के निर्देश
  • प्रधान प्रबंधक के तबादले पर भड़के दुग्ध संघ कर्मचारी, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
  • सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय का प्रथम दीक्षांत समारोह आयोजित
  • धामी कैबिनेट की बैठक में उपनल कर्मचारियों के वेतन समेत कई अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
  • वतन लौटे उत्तराखंड के हज यात्री, दिल्ली एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.