Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • बीईओ की कार्रवाई पर शिक्षक संगठन ने जताई नाराजगी
  • उत्तरकाशी

बीईओ की कार्रवाई पर शिक्षक संगठन ने जताई नाराजगी

RNS INDIA NEWS 12/12/2022
rns featured image new

उत्तरकाशी। राजकीय प्राथमिक शिक्षक संगठन पुरोला के पदाधिकारियों ने खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा दूरस्थ क्षेत्र सर-बडियार में औचक निरीक्षण कर 6 शिक्षकों के खिलाफ की गई कार्यवाही पर नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए शिक्षकों के मनोबल को कम करने का आरोप बीईओ पर लगाया है। रविवार को राजकीय प्राथमिक शिक्षक संगठन से जुड़े शिक्षकों की एक बैठक संगठन के अध्यक्ष मनोहर पंवार की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें अति दुर्गम क्षेत्र के विद्यालयों में एकल शिक्षकों की समस्याओं, शिक्षा की गुणवत्ता, शिक्षा के मूलभूत संसाधनों, जर्जर विद्यालय भवनों व विद्यालयों के कोटिकरण में असमानताओं को लेकर चर्चा की गई। इस मौके पर मनोहर पंवार ने कहा कि पुरोला ब्लॉक में 41 प्राथमिक विद्यालय वर्तमान समय में एकल शिक्षक के भरोसे चल रहे हैं। वहीं 19 में से 9 उच्च प्राथमिक विद्यालयों में भाषा, गणित व अंग्रेजी जैसे महत्वपूर्ण विषयों के शिक्षकों का आभाव बना है। उन्होंने गत तीन दिन पूर्व खंड शिक्षा अधिकारी के दूरस्थ क्षेत्र सर-बडियार के औचक निरीक्षण के दौरान 6 शिक्षकों के खिलाफ की गई कार्यवाही को एकतरफा बताया। कहा कि विषम भौगोलिक परिस्थियों में शिक्षक और अधिकारी को टीम के रूप में कार्य करने से ही शिक्षण अधिगम अधिक प्रभावी होगा, ना कि बिना शिक्षक की समस्याओं को जाने एकतरफा कार्यवाही करने से। उन्होंने कहा कि शिक्षक सदैव अधिकारियों के निरीक्षण का स्वागत करते हैं। छात्र हित सबके लिए सर्वोपरि है, लेकिन शिक्षक की समस्याओं, विषम भौगोलिक परिस्थितियों व मूलभूत समस्याओं को जाने बिना किसी भी प्रकार की कार्यवाही उचित नहीं है। उन्होंने विद्यालयों के कोटिकरण में अनियमितताओं पर भी चिंता व्यक्त की। कहा कि 90 प्रतिशत विद्यालय सुगम में लिए गए हैं, जिस कारण से यहां पर पदोन्नति व नवीन नियुक्ति नहीं हो पाने से शिक्षकों की कमी हो रही है। बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष मनोहर पंवार सहित प्रांतीय कोषाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, मंत्री दलवीर रावत, पूरण सरियाल, सुरेंद्र चौहान, रोशन गडोही, कुलवंती रावत, रीता, रजनी, जयेंद्र रावत, त्रेपन सिंह, मामराज माहिल, भवानी बिजल्वाण, श्याम लाल, पृथ्वी सिंह आदि शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेस नेता का आपत्तिजनक बयान, कहा- पीएम मोदी की हत्या करनी होगी, एफआईआर के निर्देश
Next: 15 फरवरी से शुरु होंगी सीबीएसई 10वीं-12वीं की परीक्षाएं, जनवरी में होगें प्रैक्टिकल

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
  • यूकेडी ने आगामी चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन, मूल निवास और जल-जंगल के मुद्दों पर जोर
  • पॉक्सो एक्ट के वारंटी को चौखुटिया पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • कुमाऊं महोत्सव में डांस सेमीफाइनल संपन्न, स्टार नाइट में अनिल रावत ने बांधा समां
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • ऑपरेशन ‘भल छौ’ के तहत लमगड़ा पुलिस ने बुजुर्गों का जाना हालचाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.