Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जल स्रोतों के संवर्धन पर कार्यशाला के द्वितीय दिवस पर निकाली जागरूकता रैली, जल संरक्षण की महत्ता पर रखे विचार
  • अल्मोड़ा

जल स्रोतों के संवर्धन पर कार्यशाला के द्वितीय दिवस पर निकाली जागरूकता रैली, जल संरक्षण की महत्ता पर रखे विचार

RNS INDIA NEWS 08/12/2022
WhatsApp Image 2022-12-09 at 5.49.00 PM

अल्मोड़ा। उत्तराखंड साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च सेंटर देहरादून के सहयोग से राजकीय आदर्श इंटर कॉलेज हवालबाग में जल स्रोतों के पुनर्जनन व गुणवत्ता संवर्धन पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला के द्वितीय दिवस हवालबाग से उडियारी ग्राम तक एक जागरूकता रैली निकली गयी। उड़ियारी नौले की सघन सफाई की गई। इस अवसर पर कार्यक्रम समन्वयक डॉ0 कपिल नयाल द्वारा ग्रामवासियों को नौले के ऊपर के खेतों में चाल, खाल, खंती बनाने को प्रेरित किया गया। कार्यशाला के समापन सत्र में मुख्य अतिथि विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ0 लक्ष्मी कांत ने जल संरक्षण की शुरुआत स्वयं से करने की बात कही और भूमिगत जल, नौलों, धारों को संरक्षित करने की अपील की। साथ ही विवेकानंद कृषि संस्थान व रा0 इ0 का0 हवालबाग द्वारा भविष्य में किसी नौले के पुनर्जनन के लिए प्रयास करने की बात की। कार्यशाला में विशिष्ट अतिथि के तौर पर वरिष्ठ वैज्ञानिक विवेकानंद पर्वतीय कृषि संस्थान डॉ0 अनुराधा भारतीय ने जनपद अल्मोड़ा के विभिन्न विकास खंडों में जल की उपलब्धता को आंकड़ों के माध्यम से प्रस्तुत किया एवं इस तरह की कार्यशाला को जल संरक्षण एवं संवर्धन हेतु सार्थक बताया। गोविंद बल्लभ पर्यावरण संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक व कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि डॉ0 एस0 सी0 आर्या ने जल के महत्व को जलचक्र के माध्यम से समझाया। कार्यशाला में विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी पी एस जंगपांगी ने विद्यार्थियों से अपने अपने क्षेत्रों के जल स्रोतों के रखरखाव हेतु प्रयास करने की अपील की। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ0 कपिल नयाल ने बताया कि उत्तराखंड साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च सेंटर द्वारा जल स्रोतों के महत्व को देखते हुए इस कार्यशाला का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधानाचार्य डॉ0 डी0 डी0 तिवारी ने कार्यशाला से प्राप्त सुझावों को कार्यरूप में परिणित करने की बात की। इस अवसर पर विकासखंड के 10 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाषण, पोस्टर, मॉडल व निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में दीपिका मेहरा प्रथम, हर्षिता सोनल द्वितीय व मानसी तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में किरण बिष्ट प्रथम, महिमा जोशी द्वितीय, निकिता आर्या तृतीय स्थान पर रही। मॉडल प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में सौरव कुमार प्रथम, रश्मि भारती द्वितीय व कमला तिवारी तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में आदर्श कुमार और अमन चौहान प्रथम, गौरव नेगी द्वितीय व हिमांशु भट्ट तृतीय स्थान पर रहे। निबंध प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में प्रिया प्रथम, महक नेगी द्वितीय और मानसी रावत तृतीय स्थान पर रही। इसी प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में कंचन रानी प्रथम, निशा पांडेय द्वितीय व रिया बिष्ट तृतीय रही। पोस्टर प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में शिवानी पांडे प्रथम, ज्योति बिष्ट द्वितीय व हिमानी लोहनी तृतीय स्थान पर रहे। कार्यशाला में राजेश बिष्ट, डॉ0 दीप प्रकाश जोशी, डॉक्टर दीपेश टम्टा, डॉ हेम चंद्र तिवारी, डॉ ललित जलाल, प्रियंका, नवनीत कुमार पांडे, संजय कुमार पांडे, टी 0डी0 भट्ट, प्रदीप सलाल, प्रमोद पांडे, सुनीता बोरा, हिमांती टम्टा व भगवत बगडवाल ने निर्णायक का कार्य किया। इस अवसर पर बी0 एल0 यादव, धन सिंह धौनी, कमलेश जोशी, भावना वर्मा, मोनिका जोशी, सुमन पाठक, नवीन वर्मा व संजय मेहता आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम का संचालन कार्यशाला के समन्वयक व प्रवक्ता डॉ0 कपिल नयाल ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राष्ट्रपति दौरे के दौरान प्रशासन की आंदोलनकारियों पर रही निगाह
Next: राशिफल 09 दिसम्बर

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.