Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • अनियमितताएं मिलने पर दो अस्पताल सील
  • ऊधम सिंह नगर

अनियमितताएं मिलने पर दो अस्पताल सील

RNS INDIA NEWS 09/12/2022
rns featured image new

काशीपुर। जिलाधिकारी युगल किशोर पंत के निर्देश पर एसडीएम ने तीन निजी अस्पतालों और एक अल्ट्रासाउंड सेंटर में छापेमारी की। इस दौरान उन्होंने अनियमितता मिलने पर दो निजी अस्पतालों को सील कर दिया। शुक्रवार को एसडीएम राकेश चंद तिवारी ने स्वास्थ्य, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम के साथ बेरिया रोड स्थित सेवा हॉस्पिटल, न्यू लाइफ हॉस्पिटल, केयर हॉस्पिटल और बॉम्बे अल्ट्रासाउंड सेंटर में छापा मारा। इस दौरान सेवा और न्यू लाइफ हॉस्पिटल में कोई भी डॉक्टर दिखाई नहीं दिया और अस्पताल में अनियमितताएं भी पाए गईं। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सीएमएस डॉ. पंकज माथुर ने अस्पताल से संबंधित दस्तावेजों की जांच की, जिसमें अस्पताल के दस्तावेज पूर्ण नहीं पाए गए। जिसके चलते एसडीएम दोनों अस्पतालों को सील कर दिया है। इधर, केयर हॉस्पिटल और बॉम्बे अल्ट्रासाउंड सेंटर के दस्तावेज और अस्पताल में डॉक्टर तैनात दिखाई दिए। उन्होंने हॉस्पिटल के संचालक को अस्पताल में सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि जिलाधिकारी के निर्देश पर फर्जी अस्पतालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में चल रहे फर्जी अस्पतालों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार की चपेट में आने से स्कूटी सवार युवती गंभीर
Next: फांसी के फंदे पर लटके युवक को बचाया

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष की दुकान समेत तीन दुकानों में चोरी का खुलासा

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एसएसबी जवानों ने जगबुड़ा नदी में डूब रहे नेपाली बुजुर्ग की बचाई जान

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • ककलासों महोत्सव में डॉ. धाराबल्लभ पाण्डेय की पुस्तक ‘माँ, ममता और माटी’ का विमोचन
  • सड़क सुरक्षा और साइबर जागरूकता पर सल्ट पुलिस का अभियान
  • विधिक जागरूकता शिविर में एसबीआई ने बांटी छड़ियां, श्रवण यंत्र और वाटर प्यूरीफायर
  • विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर लोगों को किया जागरूक
  • लापता किशोरी का शव मोहम्मदपुर झाल से बरामद, जांच में जुटी पुलिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.