Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रपति दौरे के दौरान प्रशासन की आंदोलनकारियों पर रही निगाह
  • देहरादून

राष्ट्रपति दौरे के दौरान प्रशासन की आंदोलनकारियों पर रही निगाह

RNS INDIA NEWS 08/12/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आगमन और दून रवानगी तक अंकिता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर धरना दे रहे लोगों की गतिविधियों पर पुलिस प्रशासन की निगाह रही। आंदोलनकारियों के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचने की आशंका के चलते एसडीएम ऋषिकेश ने धरनास्थल पर पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन लिया। हालांकि इस दौरान धरने में डटे लोगों ने नाराजगी भी जतायी। युवा न्याय संघर्ष समिति का अंकिता हत्याकांड मामले में वीआईपी के नाम उजागर करने और बेटी को न्याय दिलाने की मांग को लेकर धरना 57 दिन से जारी है। गुरुवार को राष्ट्रपति के जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर आगमन के चलते पुलिस प्रशासन सुबह से ही नगर निगम के सामने धरनास्थल पर निगरानी बनाए रखा। मौके पर पुलिस मौजूद रही। आशंका रही कि आंदोलनकारी राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपने जौलीग्रांट एयरपोर्ट जा सकते हैं। आंदोलनकारियों के एयरपोर्ट जाने की भनक लगने पर एसडीएम ऋषिकेश धरना स्थल पर पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन दिया । समिति अध्यक्ष संजय सिल्सवाल ने बताया कि आंदोलनकारियों ने एसडीएम के सामने अपना रोष व्यक्त किया। धरने पर भाजपा किसान मोर्चा मंडलाध्यक्ष जसवंत रावत, लक्ष्मी बुड़ाकोटी, पीडी बुड़ाकोटी, सूरज कुकरेती, रविंद्र प्रकाश भारद्वाज, जया डोभाल, राजेश शर्मा, आदित्य झा, ओम रतूड़ी, जितार सिंह बिष्ट, शशिकांत ठाकुर, सरोजिनी थपलियाल, सूरज विश्नोई, सावित्री देवी, आशुतोष डंगवाल, यूएस बिष्ट, युद्धवीर चौहान, हरिराम वर्मा, भगवती चमोली, सुमित्रा बिष्ट, नर्मदा सेमवाल, कमलेश शर्मा आदि डटे रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुजरात की जीत पर अल्मोड़ा में भाजपाइयों ने मनाया जश्न
Next: जल स्रोतों के संवर्धन पर कार्यशाला के द्वितीय दिवस पर निकाली जागरूकता रैली, जल संरक्षण की महत्ता पर रखे विचार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.