Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मेयर के साथ अभद्रता के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया नगर निगम में धरना
  • हरिद्वार

मेयर के साथ अभद्रता के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिया नगर निगम में धरना

RNS INDIA NEWS 05/12/2022
rns featured image new

हरिद्वार। मेयर के साथ दुर्व्यवहार और अभद्रता का आरोप लगाते हुए कांग्रेस पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने नगर निगम में प्रदर्शन कर धरना दिया। पूर्व पार्षद अमन गर्ग के संचालन में आयोजित धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पूर्व पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने कहा कि यदि नगर आयुक्त मेयर के साथ दुर्व्यवहार के लिए खेद नहीं प्रकट करते हैं तो कांग्रेस बड़े आंदोलन के लिए बाध्य होगी। श्रमिक नेता मुरली मनोहर ने कहा कि नगर निगम में जनहित के कार्यों को अनदेखा किया जा रहा है। नगर आयुक्त और कुछ भाजपा पार्षदों ने नगर निगम को ठेकेदारी का अड्डा बना दिया है। जिसे कांग्रेस कभी भी बर्दाश्त नहीं करेगी। पार्षद राजीव भार्गव व कांग्रेस अनुसूचित विभाग के जिलाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि नगर निगम को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया गया है। इसका विरोध करने पर मेयर के सम्मान को ठेस पहुंचाई जाती है, जोकि निंदनीय और अशोभनीय है। कांग्रेस कार्यकर्ता इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे। पूर्व सभासद अशोक शर्मा ने कहा कि यूनीपोल में हुए भ्रष्टाचार उजागर करने पर बौखलाहट में मेयर के सम्मान को ठेस पहुंचाने का काम किया जा रहा है। लोकतंत्र की हत्या और एक महिला का अपमान बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। पार्षद कैलाश भट्ट और उदयवीर सिंह ने कहा कि यदि मेयर के साथ अभद्रता के लिए माफी नहीं मांगी तो उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रदीप चौधरी और वरिष्ठ नेता संजय पालीवाल ने कहा कि मेयर का अपमान हरिद्वार की जनता का अपमान है। जिसको हरिद्वार की जनता बर्दाश्त करने वाली नहीं है। युवा नेता वरुण बालियान ने कहा कि यदि नगर आयुक्त माफी नहीं मांगते हैं तो हरिद्वार के नौजवान सड़कों पर उतर कर जन आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में बलराम गिरी कड़क, विमल साटू, नितिन तेश्वर, पार्षद महावीर वशिष्ठ, मेहरबान खान, शहाबुद्दीन अंसारी, जफर अब्बासी, सुनील कुमार, शुभम जोशी, मधुकांत गिरी, प्रशांत शर्मा, तुषार कपिल, सुरेंद्र सैनी, शुभम अग्रवाल, हरद्वारी लाल, ओम मलिक, नावेज अंसारी, मेहरबान अली सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: निशुल्क भर्ती पूर्व प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
Next: मुख्य छात्रावास के आदेश पर एबीवीपी ने जताया आक्रोश

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.