Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • नंदा गौरा योजना में पुराने प्रारुप से हों आवेदन
  • चम्पावत

नंदा गौरा योजना में पुराने प्रारुप से हों आवेदन

RNS INDIA NEWS 29/11/2022
rns featured image new

चम्पावत। नंदा गौरा कन्याधन योजना के नए प्रारूप का अभिभावकों ने विरोध किया है। उन्होंने सरकार से योजना के प्रारूप को पूर्व की तरह रखने की मांग उठाई। मंगलवार को एसएमसी अध्यक्ष राजेश चौबे के नेतृत्व में अभिभावकों ने कन्याधन योजना में निर्धारित किए गए फार्म के नए प्रारूप का कड़ा विरोध किया है। अभिभावकों का कहना है कि नए प्रारूप में तीन साल की आय, भूमि का बाजार मूल्य, भवन का मूल्य, माता पिता के पिछले तीन साल का स्टेटमेंट, सामाजिक आर्थिक जाति जनगणना में परिवार की स्थिति का विवरण, विगत तीन माह का बिजली बिल और पानी बिल का विवरण आदि की जानकारी मांगी गई है। औपचारिकता की अधिकता होने के कारण अभिभावकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ उन्होंने वर्ष 2017 में इंटरमीडिएट पास वंचित छात्राओं को योजना का लाभ दिलाने की मांग उठाई। उन्होंने नए प्रारूप को छोड़कर पुराने आवेदन को ही लागू करने की मांग उठाई है। इस मौके पर भुवन तिवारी, केशव दत्त चौबे, दया किशन, गोविंद चौबे, नवीन चन्द्र, त्रिभुवन तिवारी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लक्ष्मी सिंह बनीं यूपी की पहली महिला पुलिस कमिश्नर
Next: रात्रि चौपाल में डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

Related Post

rns featured image new
  • चम्पावत

लोहाघाट में एक साथ आठ डॉक्टरों के तबादले पर उबाल, प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

कांग्रेसियों ने गोलज्यू मंदिर में गुहार लगाई, उपवास रखा

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • चम्पावत

चंपावत के चर्चित दुष्कर्म प्रकरण में बदले की भावना से साजिश रचने की आशंका

RNS INDIA NEWS 07/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
  • उद्यमिता विकास प्रशिक्षण के लिए संस्थाओं से आवेदन आमंत्रित
  • हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू
  • महिला पुलिस ने स्कूली बच्चों को दोस्ताना अंदाज में किया जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.