Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • वेंडिंग जोन चिह्नित करने को हुई बैठक रही बेनतीजा
  • नैनीताल

वेंडिंग जोन चिह्नित करने को हुई बैठक रही बेनतीजा

RNS INDIA NEWS 25/11/2022
rns featured image new

नैनीताल। नगर पालिका के लिए शहर में वेंडिंग जोन चिह्नित करना टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। शुक्रवार को तहसीलदार नवाजिश खली की अध्यक्षता में नगर पालिका सभागार में आयोजित वेंडिंग जोन चिह्नित करने की बैठक बेनतीजा रही। वहीं पहले से आवंटित लाइसेंसों की सूची जांच की बात कही गई है।
शुक्रवार को नगर पालिका प्रशासन ने शहर के बाहरी क्षेत्रों में वेंडिंग जोन चिह्नित करने के लिए फड़ व्यवसाई व्यापार मंडल समेत विभिन्न संगठनों की बैठक बुलाई। ताकि शहर में वेंडिंग जोन चिन्हित किए जा सके, लेकिन दो घंटे से अधिक चली बैठक बेनतीजा रही। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी आलोक उनियाल ने बताया कि पालिका द्वारा शहर के बारहा पत्थर, घोड़ा स्टैंड, स्नो व्यू क्षेत्र को वेंडिंग जोन क्षेत्र घोषित करने का फैसला किया है। जिसका फड़ व्यवसाई संगठन विरोध कर रहे हैं, फड़ व्यवसाईयो का कहना है कि जिन क्षेत्रों में पालिका उनको स्थान आवंटित कर रही है। वह आबादी क्षेत्र से दूर हैं जहां पर उनका कामकाज नहीं चलेगा। लिहाजा उन्हें शहर के भीतर फड़ बाजार लगाने के लिए स्थान आवंटित करें।

शहर के भीतर फड़ लगाने को पांच स्थान बताए :  बैठक में फड़ व्यवसाई संगठनों ने कहा पूर्व में पालिका को 15 दिन के भीतर स्थान चिह्नित कर वेंडर कमेटी को बताने का आश्वासन दिया था, लेकिन 15 दिन बीत जाने के बावजूद भी कोई स्थान नहीं बताया गया। जिसके बाद पालिका ने फड़ व्यवसाईयों को शहर के भीतर फड़ लगाने के लिए 5 स्थान बताए। जिस पर सहमति के लिए पांच दिन का समय दिया गया है। साथ ही नगर पालिका द्वारा पूर्व में फड़ लगाने के लिए आवंटित लाइसेंसों की सूची की जांच बैठा दी है। ईओ ने बताया कि पालिका एक्ट और हाईकोर्ट के निर्देश के आधार पर शहर के भीतर पंत पार्क क्षेत्र में वेंडिंग जोन नहीं बनाया जा सकता है। लेकिन फड़ व्यवसाई पंत पार्क क्षेत्र के आसपास शहर के भीतर ही स्थान आवंटित करने की मांग कर रहे हैं। जिसके लिए फड़ व्यवसाईयों को पालिका ने समय दिया है ताकि सभी लोग सहमति से चिह्नित स्थानों पर चले जाएं। बैठक के दौरान ईओ पूजा चंद्रा, व्यापार मंडल अध्यक्ष मारुती साह, व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन नेगी, स्वास्थ्य अधिकारी डीएस धर्म सत्तू, शिवराज नेगी,राजेश वर्मा, नासिर खान, एसएसआई दीपक बिष्ट, जमील अहमद, नफीस, महेश कुमार, सायरा खानम, केसी राम, दीवान सिंह, विजय कुमार, चंदन शर्मा, महेश गोस्वामी, भावना बिष्ट आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिलाओं से भेदभाव और उत्पीड़न के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली
Next: महिला हिंसा को रोकने को चलेगा विशेष अभियान

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.