Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल व विद्युत सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश
  • हरिद्वार

विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों में पेयजल व विद्युत सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश

RNS INDIA NEWS 22/11/2022
rns featured image new

हरिद्वार। मुख्य विकास अधिकारी ने अधिकारियों को विद्यालयों व आंगनबाड़ी केन्द्रों में पेयजल व विद्युत सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिला कार्यालय सभागार में समग्र शिक्षा अभियान के तहत गठित जिला स्तरीय शिक्षा परियोजना समिति की बैठक में डीपीआरओ व शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश देते हुए मुख्य विकास अधिकारी प्रतीक जैन ने कहा कि जनपद के सभी विद्यालयों व आंगनबाड़ी केन्द्रों को जल जीवन मिशन से आच्छादित किया जाना है। इसके लिए पंचायतों की बैठक में प्रस्ताव लाया जाए। उन्होने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिये कि आगामी 10 दिन के भीतर ऐसे विद्यालयों की सूची उपलब्ध करायें जिसे जल जीवन मिशन से आच्छादिन नहीं किया गया है व अब तक नलों में पानी की अपूर्ति नहीं हो पायी है। मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि विभिन्न सोशल मीडिया माध्यमों के बावजूद विद्यालय स्तर से किसी भी सूचना का संकलन करने में अपेक्षा से अधिक समय लग रहा है। जिस कारण योजनाओं के क्रियान्वयन सहित अन्य महत्वपूर्ण कार्यो को समय सीमा के भीतर पूरा करने में दिक्कतें पेश आती है। उन्होने शिक्षा विभाग के जिला स्तरीय, ब्लॉक स्तरीय व विद्यालय स्तरीय अधिकारियों, प्रधानाचार्यो के बीच सूचनाओं के आदान-प्रदान के चैनल को व्यवस्थित करने के निर्देश भी दिए। ताकि विद्यालय स्तर की गतिविधियों की रिर्पोट त्वरित गति से प्राप्त हो सके। समग्र शिक्षा अभियान के सब-कम्पोनेन्ट स्पोर्टस एवं फिजिकल एजूकेशन के तहत प्राथमिक विद्यालयों को खेल के साजो सामान के लिए प्रतिवर्ष मिलने वाली 5 हजार रुपये की धनराशि का शत प्रतिशत सदुपयोग करने के निर्देश भी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को दिये हैं। सीडीओ ने कहा कि विगत निरीक्षणों में पया गया कि खरीदा गया खेल का सामान बक्से में ही पड़े रहने के कारण खराब हो जाता है। मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता ने बताया कि जनपद में कुल 2320 सरकारी व गैर सरकारी विद्यालय शामिल है। जिसमें 2,56,283 बालक व 2,25,155 बालिकाओं सहित कुल 4,81,438 छात्र अघ्ययनरत है। उन्होने वित्तीय वर्ष 2022-23 में अनुमोदित विभिन्न गतिविधियों हेतु अवमुक्त 25 करोड़ 84 लाख से किये गये भौतिक कार्यो एक्सेस एण्ट रिटेन्शन, विद्यालयों का सुदृढ़ीकरण, निशुल्क पाठ्य पुस्तक 12 1(सी) के अन्तर्गत प्रतिपूर्ति, विद्यालय से बाहर रह गये बच्चों हेतु गैर आवासीय विशिष्ट प्रशिक्षण, विद्यालय अनुदान, पुस्तकालय अनुदान आदि की प्रगति से मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया। बैठक में जिला शिक्षाधिकारी एसपी सेमवाल, सहायक विद्यालय लेखा अधिकारी माया देवी, जिला पंचायतराज अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुलेखा सहगल, डीपीआरओ अतुल प्रताप सहित शिक्षा विभाग के विकास खण्ड स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पक्षियों के रंग बच्चों के संग कार्यक्रम के तहत लगी बर्ड वाचिंग प्रदर्शनी
Next: सड़क के दोनों ओर पैदल पथ बनाने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • खत्याड़ी की शत्रु संपत्तियों की 3 जुलाई को होगी ई-नीलामी
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : भरत सिंह चौधरी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.