Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • रुद्रप्रयाग: व्यवसायिक कार मालिक एवं चालकों ने बनाई अलग यूनियन
  • रुद्रप्रयाग

रुद्रप्रयाग: व्यवसायिक कार मालिक एवं चालकों ने बनाई अलग यूनियन

RNS INDIA NEWS 15/11/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। ऑल इण्डिया परमिट वाले व्यावसायिक कार मालिक एवं चालकों ने अपनी अलग यूनियन बनाई है। जिसका मंगलवार को विधिवत शुभारंभ हो गया। यूनियन के अध्यक्ष अशोक बर्त्वाल ने आगन्तुक अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि लम्बी दूरी तथा दूसरे प्रदेशों में जाने वाले वाहनों की समस्यायें स्थानीय स्तर पर चलने वाले वाहनों से अलग होती हैं। इन सब बातों को देखते हुए इस यूनियन का गठन किया गया है। जिसमें उपाध्यक्ष पवन सिंह, कोषाध्यक्ष गगनसिंह, सचिव अंकित, सहसचिव रजत सिंह तथा प्रबन्धक विजय सिंह को बनाया गया है। जबकि संतोष सिंह, अनुराग सिंह, प्रशान्त सिंह, अमितसिंह तथा विकास सिंह कोसदस्य बनाया गया है। विजयनगर झूला पुल के पास श्री केदार कार मालिक चालक कल्याण समिति के कार्यालय का उद्घाटन करते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष अरुणा बेंजवाल ने कहा कि इसकी आवश्यकता भी थी। आज विभिन्न राज्यों में पहाड़ के लोग आजीविका एवं अन्य कार्यों से जाते रहते हैं। जिनके लिए वहां तक जाना काफी कठिन हो जाता था। उन्हें बार बार गाड़ी बदलनी पड़ती थी। जिससे समय और धन का व्यय अधिक होता था। परन्तु इस यूनियन ने इसे आसान बना दिया। व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन बिष्ट ने यूनियन के पदाधिकारियों से अपने कार चालको को यात्रियों से सद्व्यवहार करने के लिए प्रेरित करने की अपील की। इस अवसर पर व्यापार संघ महामंत्री त्रिभुवन नेगी, सेवा निवृत प्रधानाचार्य प्रेमसिंह सजवाण सहित कई व्यावसायिक कार चालक एवं स्वामी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चम्पावत: 20 दिन बाद भी नहीं मिला चोरों का कोई सुराग
Next: टिहरी: टेस्ट में अशासकीय विद्यालयों के छात्रों को भी शामिल किया जाए

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.