Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अर्थ जगत
  • एसबीआई के शुद्ध लाभ में 74 प्रतिशत का उछाल
  • अर्थ जगत
  • बाजार

एसबीआई के शुद्ध लाभ में 74 प्रतिशत का उछाल

RNS INDIA NEWS 06/11/2022
rns featured image new

नई दिल्ली।  देश के सबसे बड़े बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में 74 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 13,265 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया। एक वर्ष पूर्व समान अवधि में यह 7,627 करोड़ रुपये था।
एसबीआई ने एक बयान में कहा कि जुलाई-सितंबर 2022 तिमाही में उसका परिचालन लाभ वार्षिक आधार पर 16.82 प्रतिशत उछलकर 21,120 करोड़ रुपये रहा जो पूर्व में 18,079 करोड़ रुपये था।
इस दौरान बैंक की शुद्ध ब्याज आय 35,183 करोड़ रुपये दर्ज की गयी, जो जुलाई-सितंबर 2021 तिमाही में प्राप्त हुए 31,184 करोड़ से 12.83 प्रतिशत अधिक है।
एसबीआई द्वारा प्रदान किए गए सकल ऋणों का आंकड़ा 30 सितंबर 2022 को समाप्त हुयी तिमाही में 19.93 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 30,35,071 करोड़ रुपये पर पहुंच गया जो एक वर्ष पूर्व उक्त अवधि में 25,30,777 करोड़ रुपये था।
इसी तरह बैंक में जमा राशि में 9.99 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गयी जो जुलाई-सितंबर 2021 में 38,09,630 करोड़ रुपये से बढक़र 41,90,255 करोड़ रुपये हो गयी जबकि चालू खाता बचत खाता (कासा) जमा राशि 5.35 प्रतिशत बढक़र 17,97,752 करोड़ रुपये दर्ज की गयी।
एसबीआई का आलोच्य तिमाही में शुद्ध अवरुद्ध ऋण (एनपीए) अनुपात 0.72 प्रतिशत सुधरकर एक प्रतिशत से नीचे 0.80 प्रतिशत पर आ गया। इसी तरह सकल एनपीए 1.38 प्रतिशत घटकर 3.52 फीसदी दर्ज किया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टाटा मोटर्स की कारों की कीमतें करीब एक प्रतिशत तक बढ़ी
Next: जिला स्तरीय एथलेटिक्स का ओवरऑल चैंपियन बना हल्द्वानी ब्लॉक

Related Post

WhatsApp Image 2026-02-01 at 20.03.24_11zon
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

केंद्रीय बजट 2026-27: विकास की रफ्तार पर जोर, आम आदमी को मिली सीमित राहत

RNS INDIA NEWS 01/02/2026 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: 200 कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे, 36 लाइफ सेविंग ड्रग्स पर मिलेगी छूट

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0
rns featured image new
  • अर्थ जगत
  • राष्ट्रीय

बजट 2025: किसान क्रेडिट कार्ड की लिमिट 3 से बढक़र 5 लाख हुई, अन्नदाताओं को मिली यें सौगातें

RNS INDIA NEWS 01/02/2025 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.