Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पॉलिथीन का प्रयोग रोकने में सहयोग करें व्यापारी
  • हरिद्वार

पॉलिथीन का प्रयोग रोकने में सहयोग करें व्यापारी

RNS INDIA NEWS 04/11/2022
rns featured image new

रुड़की। नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ल ने कहा कि पॉलिथीन के प्रयोग को खत्म करने के लिए व्यापारियों और आम लोगों को मिलकर कार्य करने की जरूरत है। इस दौरान प्लास्टिक से होने वाले नुकसान के बारे में जानकारी दी गई। नगर निगम सभागार में व्यापारियों तथा नगर के प्रमुख लोगों के साथ हुई बैठक में पॉलिथीन का इस्तेमाल न करने, इसके प्राकृतिक तौर पर होने वाले नुकसान पर चर्चा की गई। नगर आयुक्त विजय नाथ शुक्ल ने कहा कि जनसंवाद के माध्यम से प्लास्टिक का इस्तेमाल रोकने के लिए लोगों को जागरूक किया जाना चाहिए। कपड़े का थैला लेकर चलने का जो मानसिक अवरोध हो गया है, उसको सभी को दूर करना होगा। प्लास्टिक की थैलियों पर निर्भर रहना छोड़ना होगा। कपड़ों से बने थैले जो पहले भी घर में पुराने बचे कपड़ों से बनाए जाते थे तथा कढ़ाई करके सुंदर-सुंदर डिजाइन निकाले जाते थे। उसी पर चलना आज भी आवश्यक है। तभी पर्यावरण की रक्षा, स्वास्थ्य की रक्षा, भू संरक्षण के लिए हम आगे बढ़ पाएंगे। सिंगल यूज प्लास्टिक उत्पाद कैरी बैग छोड़ने ही होंगे। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष अरविंद कश्यप और चौधरी धीर सिंह ने भी प्लास्टिक के इस्तेमाल से हो रहे मानव एवं पर्यावरण के प्रति नुकसान तथा स्वच्छता के प्रति जागरूकता पर विचार रखे। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से स्वच्छता को लेकर देशभर में कई कार्यक्रम लगातार चलाए जा रहे हैं। इसलिए ई-कचरा, प्लास्टिक और अन्य हानिकारक कचरे से जहां मानव जीवन को नुकसान पहुंच रहा है,वहीं पर्यावरण के लिए भी यह बड़ा खतरा है। इस अवसर पर सहायक नगर आयुक्त एसपी गुप्ता,व्यापार, प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश महासचिव नवीन गुलाटी, कमल चावला, कविश मित्तल, रामगोपाल कंसल, पंकज सिंघल, शिवनारायण, मनोज कुमार, नवीन मेहंदीरत्ता, भरत कपूर आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ट्रांसपोर्ट कंपनी का माल गायब, मुकदमा दर्ज
Next: दहेज के लिए प्रताड़ित कर अश्लील हरकत की

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 26 जून
  • कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम
  • आधार कार्ड का दुरुपयोग कर 45 हजार का लोन स्वीकृत कराया
  • महिला कोतवाली और चौखुटिया पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
  • बालिकाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण देने पर जोर, स्कूलों में नशा विरोधी काउंसलिंग के निर्देश
  • महापौर व पार्षदों ने लिया दो दिवसीय अभिमुखीकरण प्रशिक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.