Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • नगर आयुक्त ने किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, बैंक समेत चार का चालान
  • ऊधम सिंह नगर

नगर आयुक्त ने किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, बैंक समेत चार का चालान

RNS INDIA NEWS 31/10/2022
rns featured image new

काशीपुर। नगर निगम की टीम ने सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए एक बैंक समेत चार प्रतिष्ठानों का चालान किया। वहीं, नगर आयुक्त ने उन्हें कूड़ा न जलाने को हिदायत दी। सोमवार को नगर आयुक्त विवेक राय ने बाजपुर रोड़, चैती मोड़ और रामनगर रोड पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान चार स्थानों पर खुले में कूड़ा जलता पाया गया। इस पर नगर आयुक्त ने चालानी कार्रवाई की। सूचना पर नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने रामनगर रोड स्थित एचडीएफसी बैंक की एक शाखा का एक हजार रुपये का चालान किया। साथ ही बाजपुर रोड पर शाही पंजाब ढोल, अजहरी स्टील वर्क्स और चैती चौराहा स्थित श्री राम कांप्लेक्स का कूड़ा जलाने पर सौ-सौ रुपये का चालान किया। नगर आयुक्त ने बताया कि निरीक्षण के दौरान इन प्रतिष्ठानों द्वारा कूड़ा सार्वजनिक स्थान पर जलाया जा रहा था। इस दौरान उन्होंने खुले में कूड़ा जलाने वालों को सख्त हिदायत दी। टीम में नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमरजीत साहनी, रजत, संदीप रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुजरात पुल हादसे में मैनेजमेंट कंपनी पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज, अब तक 141 लोगों की मौत
Next: फ्लैट में पंखे से लटका मिला छात्र का शव

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

लोन सेटलमेंट के नाम पर 12 लाख की ठगी का आरोप, खाताधारकों ने की कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा से डी. फार्मा का छात्र लापता, पुलिस ने शुरू की तलाश

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.