Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • गुजरात पुल हादसे में मैनेजमेंट कंपनी पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज, अब तक 141 लोगों की मौत
  • गुजरात
  • राष्ट्रीय

गुजरात पुल हादसे में मैनेजमेंट कंपनी पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज, अब तक 141 लोगों की मौत

RNS INDIA NEWS 31/10/2022
rns featured image new

मोरबी (आरएनएस)। गुजरात में मोरबी शहर के बी डिवीजन क्षेत्र में झूला पुल टूटने से मच्छू नदी में गिरने से अब तक 141 लोगों की मौत हो गई है तथा सात अन्य घायल हुए हैं। जिला प्रशासन के सूत्रों ने बताया कि इस हादसे में मरने वालों की संख्या सोमवार सुबह तक 141 हो गई है, जबकि सात अन्य घायल लोग अस्पताल में भर्ती हैं। मृतकों की संख्या बढऩे की आशंका है। अभी भी नदी में लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मच्छू नदी पर बना झूलता पुल कल शाम अचानक टूट गया, जिसके कारण कई लोग नदी में गिर गए। पुल पर आए अधिकतर लोग छठ पूजा के लिए आए थे। मोरबी हादसे को लेकर रखरखाव करने वाली एजेंसी के खिलाफ 304, 308 और 114 के तहत क्रिमिनल केस दर्ज किया गया है, आज से ही जांच शुरू की गई है।
हादसे को लेकर सरकार एक्शन में है, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने रविवार को एक आईएएस अधिकारी की अध्यक्षता में पांच सदस्यीय विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है। एसआईटी का नेतृत्व नगर पालिकाओं के आयुक्त राजकुमार बेनीवाल करेंगे, और अन्य सदस्य सचिव, सडक़ और भवन विभाग, संदीप वसावा, पुलिस महानिरीक्षक सुभाष त्रिवेदी और संरचनात्मक और गुणवत्ता नियंत्रण में विशेषज्ञता वाले दो इंजीनियर होंगे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मोरबी जा सकते हैं। इस दौरान उनके घायलों और मृतकों के परिवार वालों से मिलने की संभावना जताई जा रही है। दरअसल, पीएम मोदी गुजरात और राजस्थान के तीन दिन के दौरे पर हैं। हादसे के चलते उनके कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। सोमवार को अहमदाबाद में मोदी की ओर से होने वाला रोड शो रद्द कर दिया गया है।
बीजेपी गुजरात मीडिया सेल ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी की वर्चुअल उपस्थिति में होने वाला पेज कमेटी स्नेह मिलन कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। मीडिया संयोजक डॉ याग्नेश दवे ने कहा कि मोरबी त्रासदी के मद्देनजर सोमवार को कोई कार्यक्रम नहीं होगा। हालांकि, 2,900 करोड़ रुपये के रेलवे प्रोजेक्ट को समर्पित करने का कार्यक्रम कैंसिल नहीं किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: श्रीनाग महोत्सव का रंगारंग आगाज, बिखरे संस्कृति के रंग
Next: नगर आयुक्त ने किया सफाई व्यवस्था का निरीक्षण, बैंक समेत चार का चालान

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

इंदौर जा रही बस में भीषण आग, 5 श्रद्धालु जिंदा जले, कुल 8 की मौत

RNS INDIA NEWS 01/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.