Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • लोक कलाकारों के नाम रहा औद्योगिक मेले का दूसरा दिन
  • रुद्रप्रयाग

लोक कलाकारों के नाम रहा औद्योगिक मेले का दूसरा दिन

RNS INDIA NEWS 30/10/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। कृषि औद्योगिक एवं पर्यटन विकास मेले का दूसरा दिन लोक कलाकारों के नाम रहा। इस मौके पर सारस्वत पण्डित, दीपा धामी, प्रावि बच्चवाड़, स्थानीय कलाकारों व महिला मंगल दलों ने भी अपने-अपने कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर दर्शकों का समां बांधा है। ब्लाक मुख्यालय में आयोजित कृषि मेले के दूसरे दिन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने बतौर मुख्य अतिथि दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया है। उन्होंने कहा कि मेले एक दूसरे से मिलन का केंद्र होते है। कहा कि युवा पीढ़ी को अपने संस्कृति के संरक्षण के लिए बढ़ चढ़कर आगे आना चाहिए। मेला संयोजक ब्लाक प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मेला आयोजन से स्थानीय कलाकारों को अपने हुनर दिखाने का मौका मिलता है, जिससे कलाकारों की प्रतिभा में निखार आएगा। दूसरे दिन मेले में बतौर विशिष्ट अतिथि नागेन्द्र इंका बजीरा के प्रधानाचार्य शिव सिंह रावत, पूर्व नपा अध्यक्ष देवेंद्र झिक्वाण, नपा अध्यक्ष गीता झिक्वांण,पूर्व ज्येष्ठ प्रमुख अर्जून गहरवार,कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष सुरेंद्र सकलानी, जिपंस नरेन्द्र सिंह बिष्ट ने मेले के सफल आयोजन के लिए मेला समिति को बधाई देते हुए आभार व्यक्त किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट ने लोगों से मेले में सहयोग देने व स्टालों से जानकारी लेने का आह्वान किया है। इस अवसर पर जिपंस विनोद नेगी, जिपंस गणेश तिवारी, जसविंदर सिंह गोगी, दिनेश चौहान, प्रधान संघ जिलाध्यक्ष देवेंद्र भण्डारी, कनिष्ठ उप प्रमुख कवींद्र सिंधवाल, आचार्य विनोद थपलियाल, प्रधानाचार्य गोविन्द नेगी, प्रधानाचार्य विक्रम भण्डारी, प्रधान कपिल राणा, सभासद संजय रावत, अजय पुण्डीर, संचालन कपूर पंवार, उम्मेद सिंह रौथाण, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य सीपी चमोली, बीडीओ सूर्य प्रकाश शाह, शशी शुक्ला, दीप प्रकाश किमोठी, ब्लाक के प्रधान व क्षेपंस समेत भारी संख्या में लोग मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यात्रा सम्बन्धी अनुभवों को लेकर हुआ डी-ब्रीफिंग सेशन का आयोजन
Next: कुलपति के नाम से फर्जी नंबरों का संबंध तीन राज्यों से

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

मुआवजे में गड़बड़ी पर गुस्साए ग्रामीणों ने रोका रेलवे का काम

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

फूलों की खेती से महिलाएं बन रहीं आत्मनिर्भर

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जुलाई
  • कंपनी में निवेश कर मुनाफे का झांसा दे महिला से 20 लाख ठगे
  • हर्षिल में ठेका आवंटित होने के बाद भी शुरू नहीं हुए सुरक्षा कार्य
  • जापान के छह संत बनेंगे निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर
  • सितारगंज-खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग में कार व बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौत
  • तस्करी में पकड़े गए 2460 कुंतल काजू व 60 कुंतल चीनी अखरोट नष्ट
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.