Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • यात्रा सम्बन्धी अनुभवों को लेकर हुआ डी-ब्रीफिंग सेशन का आयोजन
  • रुद्रप्रयाग

यात्रा सम्बन्धी अनुभवों को लेकर हुआ डी-ब्रीफिंग सेशन का आयोजन

RNS INDIA NEWS 30/10/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। पुलिस विभाग के सहयोग से केदारनाथ धाम यात्रा सम्बन्धी अनुभवों को जानने के उद्देश्य से डी-ब्रीफिंग सेशन का आयोजन किया गया। जिसमें सुझावों को कार्यालय स्तर पर अभिलेखीकरण करते हुए प्रशासन से सम्बन्धित बिन्दु जिला प्रशासन साझा किए गए। गढ़वाल मण्डल विकास निगम सभागार तिलवाड़ा में आयोजित बैठक डीएम मयूर दीक्षित एवं एसपी आयुष अग्रवाल मौजूदगी में पुलिस प्रभारियों ने अपने अनुभव साझा किए। ताकि आगामी समय की यात्रा में सुधार किए जा सके। सभी के अनुभव एवं सुझाव सुनने के बाद डीएम मयूर दीक्षित ने सभी को सकुशल यात्रा संपंन कराने की बधाई दी। उन्होंने आश्वस्त किया कि सड़क, पेयजल, विद्युत व अन्य प्रशासनिक बिन्दुओं पर यात्रा के आगामी दो तीन माह में ही कार्य किए जाने के लिए सम्बन्धित विभागों को निर्देशित किया जाएगा। आने वाले समय में यात्रियों की सुविधाओं को किस प्रकार से बढ़ा सकते हैं, इस पर भी कार्य किए जाएंगे। कहा कि इस बार साढे 15 लाख से अधिक यात्री आए हैं, काफी संख्या में विभिन्न प्रकार के व्यवसायियों का भी आवागमन हुआ है। यात्राकाल में नियुक्त पुलिस विभाग के समेत अन्य अधिकारियों का सराहनीय कार्य रहा है। पुलिस अधीक्षक अग्रवाल ने कहा कि उनका इस वर्ष का अनुभव काफी अच्छा रहा है। अत्यधिक संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन के साथ ही काफी संख्या में प्रशासन, पुलिस और विभिन्न व्यवसायों से जुड़े लोगों से वार्तालाप हुई। इस वर्ष की यात्रा में प्रशासन का बहुत अच्छा सहयोग रहा, जिसके लिए जिलाधिकारी का आभार व्यक्त किया गया। कहा कि आगामी यात्रा को बेहतर तरीके से संचालित करने के पूरे प्रयास किए जाएंगे। ताकि इस वर्ष रही कमियों को पूरा किया जा सके। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग अर्पणा ढौंडियाल, उप जिलाधिकारी ऊखीमठ जितेंद्र वर्मा, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल, प्रतिसार निरीक्षक समस्त थाना प्रभारी व चौकी प्रभारी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 2.250 किलो चरस के साथ एक गिरफ्तार
Next: लोक कलाकारों के नाम रहा औद्योगिक मेले का दूसरा दिन

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कैंट क्षेत्र में आतंक का पर्याय बना तेंदुआ पिंजरे में कैद
  • प्रथम दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति ने की समीक्षा बैठक
  • प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर चितई में भाजपा ने किया भंडारे का आयोजन
  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.