Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • पौड़ी जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंट सेवा ठप, मरीज परेशान
  • पौड़ी

पौड़ी जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंट सेवा ठप, मरीज परेशान

RNS INDIA NEWS 29/10/2022
rns featured image new

पौड़ी। जिला अस्पताल में बीते 17 अक्तूबर से अल्ट्रासाउंड सेवा ठप पड़ी हुई है। जिससे स्थानीय मरीजों व यहां दूरदराज से पहुंचने वाले मरीजों को श्रीनगर जाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानियां गर्भवती महिलाओं को उठानी पड़ रही है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री के गृह जिले में स्वास्थ्य सेवा की लचर व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। हालांकि पुरानी मशीन से सामान्य अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं। पौड़ी के जिला अस्पताल का संचालन पीपीपी मोड के तहत महंत इंद्रेश अस्पताल देहरादून द्वारा किया जा रहा है। अस्पताल में इन दिनों अल्ट्रासाउंड मशीन खराब होने के चलते मरीजो को परेशानियों से दो-चार होना पड़ रहा है। अस्पताल में प्रतिदिन 30 से 50 अल्ट्रासाउंड किए जाते हैं, लेकिन बीते 17 अक्तूबर से अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन खराब चल रही है। जिसके चलते मरीजो को बेहतर अल्ट्रासाउंड सेवा नहीं मिल पा रही है। मरीजो को अल्ट्रासाउंड कराने के लिए श्रीनगर जाना पड़ रहा है। पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक नमन चंदोला ने कहा कि जिला अस्पताल पौड़ी के पीपीपी मोड में संचालन के बाद यहां स्वास्थ्य सेवाएं लचर हो चुकी हैं। स्थानीय विधायक, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज भी जनता की आवाज से आवाज मिलते हुए पीपीपी मोड पर सरकार से मंथन किए जाने का निवेदन कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि अस्पताल में दो सप्ताह से अल्ट्रासाउंड सेवा ठप पड़ी हुई है, लेकिन प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री चुप हैं। जबकि यह उनका गृह जिला है। कहा गर्भवती महिलाओं को इससे खासी परेशानियां उठानी पड़ रही है। चंदोला ने कहा कि जनता की परेशानियों को दूर किए जाने के लिए जल्द ही अल्ट्रासाउंड सेवा सुचारु की जाय। अस्पताल के पीआरओ प्रमोद चौहान ने बताया कि अस्पताल में दो अल्ट्रासाउंड मशीनें हैं, जिनमें से नई मशीन में तकनीकी खराबी आ गई है। ‌कहा मशीन के पार्ट्स तीन से चार दिनों के भीतर ठीक हो जाएंगे। जिसके बाद सेवा सुचारु कर ली जाएगी। बताया कि पुरानी मशीन से सामान्य अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूक्रेन ने ईरान से की रूस को हथियार आपूर्ति रोकने की मांग
Next: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

गुलदार की दस्तक से दहशत, वन विभाग ने बढ़ाई गश्त

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

रोड कटिंग के बाद डामरीकरण करना भूला विभाग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि हादसे के शहीदों की पुण्यतिथि पर आयोजित हुई सभा
  • जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • मजखाली में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा को लेकर अल्मोड़ा पुलिस सतर्क, परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.