Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • यूक्रेन ने ईरान से की रूस को हथियार आपूर्ति रोकने की मांग
  • अंतरराष्ट्रीय

यूक्रेन ने ईरान से की रूस को हथियार आपूर्ति रोकने की मांग

RNS INDIA NEWS 29/10/2022
rns featured image new

कीव। यूक्रेन के विदेश मंत्री दिमित्रो कुलेबा ने अपने ईरानी समकक्ष होसैन अमीरबदोल्लाहियन से रूस को हथियारों की आपूर्ति रोकने का अनुरोध किया है।
यूक्रेन और उसके सहयोगी पश्चिमी देशों ने ईरान पर रूस को कथित तौर पर ‘कामिकेज़’ ड्रोन उपलब्ध कराने का आरोप लगाया है, जिसका इस्तेमाल रूसी सेना ने यूक्रेन के बुनियादी ढांचे को तहस नहस करने में किया।
ईरान ने हालांकि आरोप का खंडन करते हुये यह सफाई दी कि उसने रूस को ड्रोन समेत कोई हथियार नहीं भेजा है।
कुलेबा ने देर रात एक ट्वीट में कहा,  आज मुझे ईरानी विदेश मंत्री हुसैन अमीर अब्दुल्लाहियन का फोन आया। मैंने ईरान से यूक्रेनी नागरिकों को मारने और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को नष्ट करने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले हथियारों की आपूर्ति तुरंत रोकने की मांग की।
रूस ने हाल के हफ्तों में यूक्रेन पर मिसाइल और ड्रोन हमले एक बार फिर तेज कर दिये है। ताजा हमलों से यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचा बुरी तरह प्रभावित हुआ है और कीव समेत देश के अन्य शहरों और कस्बों को अभूतपूर्व बिजली कटौती का सामना करना पड रहा है।
यूक्रेन का आरोप है कि रूस ने हमलों में ईरान में निर्मित ड्रोन का इस्तेमाल किया है, जो अपने लक्ष्य पर सटीक निशाना साध कर विस्फोट करने में सक्षम हैं।
श्री अमीरबदोल्लाहियन ने रूस को यूक्रेन में इस्तेमाल के लिए ड्रोन मुहैया कराने के आरोपों को खारिज किया है।
ईरानी विदेश मंत्री ने कहा, अतीत में हमने रूस से हथियार लिए हैं और उसे हथियार भी दिए हैं, लेकिन यूक्रेन युद्ध के दौरान हथियारों का आदान प्रदान नहीं हुआ। यूक्रेन ने कहा कि उसके सुरक्षा बलों ने सितंबर के मध्य से 300 से अधिक रूसी ड्रोन को मार गिराया है, जिनकी पहचान ईरान में निर्मित ड्रोन ‘शहीद-136’ मॉडल के तौर पर की गयी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अंकिता हत्याकांड की सीबीआई से कराने की मांग दोहराई
Next: पौड़ी जिला अस्पताल में अल्ट्रासाउंट सेवा ठप, मरीज परेशान

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.