Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मिनी बैंक संचालक से लूट मामले में चार बदमाश गिरफ्तार
  • हरिद्वार

मिनी बैंक संचालक से लूट मामले में चार बदमाश गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 29/10/2022
rns featured image new

हरिद्वार। मिनी बैंक संचालक से लूट के मामले में थाना बहादराबाद पुलिस ने चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी यूपी के सहारनपुर के रहने वाले हैं। आरोपियों के कब्जे से दो बाईक, दो तमंचे, चार कारतूस, 44,200 रूपए, वादी का बैग व उसका आधार कार्ड, पैन कार्ड व वोटर आईडी दस्तावेज बरामद हुए हैं। घटना का खुलासा करते हुए एससपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि बीती 15 अक्तूबर को नहर पटरी मार्ग पर बाईक सवार बदमाश घर लौट रहे मिनी बैंक संचालक अत्मलपुर बोंगला निवासी विनोद कुमार से तमंचे के बल पर उनका बैग लूटकर फरार हो गए थे। बैग में 55 हजार की नकदी व जरूरी दस्तावेज थे। विनोद कुमार की तहरीर पर मुकद्मा दर्ज करने के बाद बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस व एसओजी टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास व मिनी बैंक के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की तो 2 बाईकों पर सवार 4 संदिग्ध प्रकाश में आए। जांच पड़ताल में जुटी पुलिस टीमों ने सर्विलांस की सहायता लेने के साथ मुखबिरों को भी सक्रिय किया। बृहष्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर पॉवर हॉऊस की ओर 2 मोटर साईकिलों 4 लोगों अक्षय पंडित निवासी इंदिरा कालोनी सदर कोतवाली सहारनपुर, अंकित कुमार निवासी ग्राम संतागढ़ शेखपुरा कदीम थाना कोतवाली देहात सहारनपुर, मोनू निवासी निवासी रानीपुर बाहदी थाना नकुड़ सहारनपुर व सूरज निवासी इंदिरा कालोनी पेपर मिल रोड़ थाना कोतवाली सदर सहारनपुर को पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया। एसपी सिटी ने बताया कि अंकित की सहारनपुर मे मोटर साईकिल ठीक करने की दुकान है। जबकि अक्षय की इंदिरा नगर मे चाय समौसे की दुकान है। सदर कोतवाली सहारनुपर पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजे गए अक्षय और अंकित ने जेल में रहते हुए ही बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बनायी थी और मोनू और सूरज को भी योजना में शामिल कर लिया। रेकी के बाद आरोपियों ने लूट की घटना को अंजाम दिया और वापस सहारनपुर पहुच कर लूटी गयी रकम आपस में बांट ली। पुलिस टीम में बहादराबाद थानाध्यक्ष नितेश शर्मा, एसओजी प्रभारी एसआई रंजीत तोमर, बाजार चौकी प्रभारी एसआई आनन्द मेहरा, शांतरशाह चौकी प्रभारी एसआई हेमदत्त भारद्वाज, एसओजी हेड कांस्टेबल सुंदरलाल, कांस्टेबल हरवीर, वसीम, अजय, नरेंद्र, मनोज, पदम, मुकेश चौहान, सुनील चौहान, अमित भट्ट, रणजीत सिंह, सुशील चौहान, निर्मल रांगड़, प्रेम, मुकेश नेगी, मदन, वीरेंद्र चौहान, प्रेम शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 29 अक्टूबर
Next: तमंचे व चाकू सहित दो गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, विशेष गहन पुनरीक्षण शुरू

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यात्री बनकर जांच करने पहुंचे अधिकारी, आठ किमी के 200 किराया वसूलने पर ई-रिक्शा सीज़

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सफाई कर्मचारियों के आमरण अनशन को पार्षदों का समर्थन
  • नाबार्ड के 45वें स्थापना दिवस पर गौ-सदन में हुआ पौधरोपण
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में ‘वीरांगना फेस्ट’ का आयोजन, एनसीसी कैडेट्स को मिली नई रैंक
  • हरेला पर्व के पूर्व दिवस पर बल्ढौटी वन क्षेत्र में हुआ पौधारोपण
  • ग्राम पंचायत अथरबनी के उपप्रधान बने रमेश सिंह भोज
  • मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित, 13 अगस्त तक करें दावा और आपत्ति दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.