Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अरुणाचल प्रदेश का सबसे पुराना बाजार जलकर हुआ खाक, 700 दुकानें हुई स्वाहा
  • अरुणाचल
  • राष्ट्रीय

अरुणाचल प्रदेश का सबसे पुराना बाजार जलकर हुआ खाक, 700 दुकानें हुई स्वाहा

RNS INDIA NEWS 26/10/2022
rns featured image new

ईटानगर। दिवाली के त्योहार पर जहां देशभर के लोग इस प्रकाश उत्सव को मानने में व्यस्त थे वहीं, देश के इस सबसे बड़े पर्व के बाद अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर के नजदीक नाहरलगुन दैनिक बजार में मंगलवार तड़के लगी आग से कम से कम 700 दुकानें जलकर खाक हो गई। पुलिस ने  बताया कि आग लगने की जानकारी तड़के करीब 4 बजे मिली।
पुलिस ने बताया कि यह राज्य का सबसे पुराना बाजार है और अरुणाचल प्रदेश की राजधानी ईटानगर से करीब 14 किलोमीटर दूर नाहरलगुन में अग्निशमन केंद्र के नजदीक स्थित है। पुलिस ने बताया कि संदेह है कि आग दिवाली के उत्सव के दौरान जलाए गए पटाखों या दीयों से लगी।
उन्होंने दावा किया कि अग्निशमन विभाग ने तत्काल कार्रवाई की लेकिन दुकान बांस और लकड़ी के बने हुए थे और उनमें सूखा सामान भरा था, इसलिए आग तेजी से फैली। घबराए दुकानदारों ने आग से जो बच सकता था उसे बचाने की कोशिश की लेकिन गैर सिलेंडरों में धमाकों से आग ने विकराल रूप ले लिया।
पुलिस ने बताया कि आग को काबू करने के लिए आग बुझाने वाले तीन वाहनों को लगाया गया जिनमें से एक ईटानगर से मंगाया गया था और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। उन्होंने कहा कि आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है लेकिन आशंका है कि करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है।
पुलिस अधीक्षक (राजधानी) जिम्मी चिराम ने कहा कि आग लगने के कारण का पता अग्निशमन विभाग की जांच के बाद ही लगेगा। दुकानदारों ने आरोप लगाया कि जब आग लगने की जानकारी मिली तो वे नजदीक ही मौजूद अग्निशमन केंद्र पहुंचे लेकिन वहां पर कोई कर्मी मौजूद नहीं था। उन्होंने दावा किया कि जब अग्निशमन कर्मी आए तो आग बुझाने वाले वाहन में पानी नहीं था।
दुकानदारों ने आरोप लगाया कि दमकल वाहन में पानी भरने के लिए कर्मियों को दूर जाना पड़ा और वे सुबह पांच बजे ही लौट सके, तब तक आग से बाजार का अधिकतर हिस्सा जलकर खाक हो चुका था। नाहरलगुन बाजार कल्याण समिति के अध्यक्ष किपा नाई ने कहा कि पुलिस ने भी कार्रवाई नहीं की। सभी को अपना कर्तव्य निर्वहन करने में असफल रहने के कारण बर्खास्त किया जाना चाहिए।  दुकानदारों से बातचीत के बाद अरुणाचल चेम्बर ऑफ कॉमर्स ऐंड इंडस्ट्रीज (एसीसी ऐंड आई) के अध्यक्ष तारा नाचुंग ने कथित लापरवाही के लिए सभी अग्निशमन कर्मियों को निलंबित करने की मांग की। ईटानगर के विधायक तेची कासो ने  कहा कि बाजार का पुनर्निर्माण राज्य सरकार और एसीसी ऐंड आई के सहयोग से किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कैबिनेट मंत्री जोशी ने बांटी आपदा प्रभावितों को मिठाई
Next: अंकिता हत्याकांड की जांच के लिए महिला संगठनों ने बनाई टीम

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.