Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • टिहरी

टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण

RNS INDIA NEWS 26/06/2026
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। थौलधार ब्लॉक के बौर व राम गांव की चारागाह एवं पंचायती भूमि को निजी कंपनी को लीज पर दिए जाने के लिए जारी टेंडर के विरोध में आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। सुल्याधार में शुक्रवार को चौथे दिन भी ग्रामीण क्रमिक अनशन पर डटे रहे। आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक टेंडर निरस्त नहीं किया जाता, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा। शुक्रवार को सेवानिवृत्त सूबेदार कलम सिंह कैंतुरा, दिनेश भंडारी, भाजपा महामंत्री अतर सिंह सजवाण व अतर सिंह नेगी क्रमिक अनशन पर बैठे। धरना स्थल पर हुई बैठक में ग्रमाीणों ने कहा कि पैतृक जमीन की रक्षा के लिए क्षेत्रवासी किसी भी दशा में पीछे नहीं हटेंगे। आरोप लगाया कि सरकार और प्रशासन स्थानीय लोगों की भावनाओं की अनदेखी कर भूमि को लीज पर देने की प्रक्रिया आगे बढ़ा रही है। प्रदेश सरकार और प्रशासन से जनभावनाओं का सम्मान करते हुए भूमि की लीज के लिए जारी टेंडर तत्काल निरस्त करने की मांग दोहराई। यदि मांग की अनदेखी की गई तो आंदोलन की धार तेज की जाएगी। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अतर सिंह तोमर, पैतृक भूमि संरक्षण समिति के अध्यक्ष नत्थी सिंह कैंतुरा ने चारागाह भूमि की टेंडर प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा यदि सरकार और प्रशासन पंचायत और सरकारी भूमि को इसी तरह से लीज पर देना का काम करती रही तो पर्वतीय क्षेत्रों में जल, जंगल और जमीन का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। इस मौके पर बेरगणी के प्रधान युद्धवीर सिंह रावत, मान सिंह राणा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेंद्र नेगी, शीशपाल राणा, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख कुलदीप पंवार, अभिषेक कठैत, जौलंगी रोबिन राणा, अनिल राणा आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
Next: कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
  • केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.