Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • सड़क पर बिछते ही उखड़ रहा डामर, ग्रामीणों ने लगाया विभाग पर लापरवाही का आरोप
  • चमोली

सड़क पर बिछते ही उखड़ रहा डामर, ग्रामीणों ने लगाया विभाग पर लापरवाही का आरोप

RNS INDIA NEWS 18/10/2022
rns featured image new

चमोली। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत निर्माणाधीन बकरिया बैंड-छिमटा सड़क पर डामर बिछते ही उखड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माणदायी संस्था द्वारा डाला गया डामर गाड़ी के टायरों के साथ ही उखड़ रहा है। ग्रामीणों ने सड़क निर्माण को लेकर विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। मंगलवार को पीएमजीएसवाई के दफ्तर पहुंचे एक ग्रामीणों ने कहा कि बकरिया बैंड-छिमटा सड़क डोल्टू, छिमटा, चोरड़ा, बेड़ी तल्ली, बेड़ी मल्ली आदि गांवों को जोड़ती है। लेकिन विभाग ने सड़क पर नालियों का निर्माण नहीं किया गया है। जिससे बारिश का पानी सीधे ग्रामीणों के खेतों में बहकर खेत आए दिन टूट रहे हैं। यही नहीं सड़कों और मोड़ों पर पैराफिट का निर्माण भी नहीं किया गया है। सड़क से गांवों को जुड़ने वाले पैदल रास्ते लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़े हैं। यही नहीं सड़क पर बिछ रहे डामर की हालत भी खराब है। सिराणा के क्षेत्र पंचायत सदस्य जीएल टम्टा, वन पंचायत सरपंच बलवंत सिंह, ममंद अध्यक्ष देवली देवी, मान सिंह, लक्ष्मण सिंह, कुंवर सिंह, दिनेश लाल, तोता लाल, कमला देवी, सुनीता देवी, नारायण सिंह, मकड़ सिंह, जमन सिंह, पूरन सिंह, पवन सिंह आदि ने विभागीय अधिकारियों से जल्द समस्याओं के निराकरण की मांग की है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आल इंडिया सब जूनियर रैंकिंग बैंडमिंटन में राज्य को छह पदक
Next: मौसम विभाग : उत्तराखंड में एक बार फिर से करवट लेगा मौसम, 19 अक्टूबर को बारिश और बर्फबारी की संभावना

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

कर्णप्रयाग मारपीट प्रकरण में चारों निहंगों को राहत, जिला एवं सत्र न्यायालय से मिली जमानत

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
07-_11zon
  • चमोली

हेमकुंड यात्रा से लौट रहे सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जुलाई
  • तीन हजार रुपये के लिए रिश्तेदारों में चली कुल्हाड़ी और सरिया
  • राष्ट्रीय मिनी गोल्फ में उत्तराखंड बना उपविजेता
  • 04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’
  • क्लेमेनटाउन कैंट को मिली नई पेयजल योजना की सौगात
  • अस्पताल पर लगाए लापरवाही के आरोप निराधार निकले : डा.खजान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.