Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • देहरादून में खुला वात्सल्य डे केयर सेंटर, शहरी विकास मंत्री ने किया लोकार्पण
  • देहरादून

देहरादून में खुला वात्सल्य डे केयर सेंटर, शहरी विकास मंत्री ने किया लोकार्पण

RNS INDIA NEWS 16/10/2022
22 (17)

कामकाजी महिलाओं को मिलेगी सहूलियत

देहरादून। स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत शहर में जो काम चल रहे हैं। उन्हें समय से पूरा करवाने का सरकार के स्तर से हर संभव प्रयास किया जा रहा है। यह बात शनिवार को शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने तीलू रौतेली महिला छात्रावास परिसर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत बने वात्सलय डे केयर सेंटर के भवन के लोकार्पण के दौरान कही। उनके साथ मेयर सुनील उनियाल गामा भी मौजूद रहे। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत छह योजनाओं का काम पूरा हो गया है। प्रयास किया जा रहा है कि अन्य योजनाओं का काम तय समय के भीतर पूरा हो जाए। उन्होंने कहा कि वात्सलय डे केयर सेंटर बनने से कामकाजी महिलाओं के बच्चों की बेहतर तरीके से देखरेख हो सकेगी। मेयर सुनील उनियाल गामा ने तय टाइमलाइन के हिसाब से काम पूरा करने के लिए कार्यदायी संस्था निर्माण खंड लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों और मै. जेएमडी कंस्ट्रक्शन की टीम की सराहना की। गढ़वाल आयुक्त सुशील कुमार ने सेंटर के बेहतर संचालन के लिए हर संभव कदम उठाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी सोनिका ने डीपीओ अखिलेश मिश्रा से कहा कि नेशल क्रेच पॉलिसी के अलावा भी सेंटर के संचालन को जो ठोस कदम उठाने हों, वह उठाएं। जल्द जिलाधिकारी की अध्यक्षता में बनी समिति प्रतिमाह शुल्क निर्धारित करेगी। स्टाफ की तैनाती होगी। सेंटर में छह माह से छह वर्ष तक के बच्चों को डे केयर की सुविधा मिलेगी। इस दौरान स्मार्ट सिटी के अधिकारी जगमोहन चौहान आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आग लगने से दुकान और मकान जलकर हुआ राख
Next: पूर्व राष्ट्रपति कलाम की प्रतिमा लगाने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मसूरी में होम स्टे के कमरे में मृत मिली महिला इंजीनियर

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.